बिक्रम मजीठिया का सिद्धू पर हमला, मां को घर से निकालना पंजाब की संस्कृति नहीं, ये किसी भरोसे लायक नहीं

मजीठिया ने कहा कि सिद्धू का तो अपने घर का मॉडल बिगड़ा हुआ है। सुमन बहनजी की बात सुनकर तकलीफ हुई है। सिद्धू को अपनी माता से माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी के परिवार के मामले में दखल नहीं देते हैं, लेकिन सुमन बहन की बातों ने तकलीफ दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 28, 2022 10:18 AM IST / Updated: Jan 28 2022, 03:49 PM IST

चंडीगढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू घरेलू विवाद में फंस गए हैं। NRI बहन सुमन तूर के आरोपों के बाद अब विपक्ष ने भी सिद्धू की घेराबंदी शुरू कर दी है। सबसे पहले अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सिद्धू हमला बोला है। मजीठिया ने कहा कि ये पंजाब मॉडल नहीं है। ये पंजाब की संस्कृति नहीं है कि अपनी माता को घर से बाहर निकाल दो। बता दें कि सिद्धू और मजीठिया अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में सिद्धू ने कांग्रेस का पंजाब मॉडल लॉन्च किया था। मजीठिया ने अब घरेलू झगड़ा सामने आने के बाद उसी मॉडल पर तंज कसा है।

मजीठिया ने कहा कि सिद्धू का तो अपने घर का मॉडल बिगड़ा हुआ है। सुमन बहनजी की बात सुनकर तकलीफ हुई है। सिद्धू को अपनी माता से माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी के परिवार के मामले में दखल नहीं देते हैं, लेकिन सुमन बहन की बातों ने तकलीफ दी है। ऐसा कोई नहीं, जिसे सिद्धू ने अपना बनाकर ठगा नहीं होगा। सिद्धू को अमृतसर ने सांसद-विधायक और मंत्री तक बनाया। कांग्रेस का प्रधान बनाया। भाजपा और मोदी, सोनिया, आडवाणी कोई इसकी बात नहीं तोड़ता है। यह बात बनाने में माहिर है। लेकिन, जल्द ही इसकी असलियत सामने आ जा गई है।

ऐसा भाई किसी को ना भगवान...
मजीठिया का कहना था कि बहन सुमन का दर्द समझना चाहिए। भगवान ऐसा भाई किसी को ना दें, जो इस तरह से अपनी बहन को तकलीफ दे। सिद्धू यहां 18 साल से राजनीति कर रहे हैं। सांसद-विधायक और मंत्री रहे हैं, लेकिन विकास कहां हुआ? आज यहां पानी की समस्या है। बिजली नहीं है। जो आरओबी बनने थे, उनका क्या हुआ? पीने के पानी का क्या हुआ? सीवर की समस्या का क्या हुआ? सिद्धू धार्मिक स्थल मेढियां के पैसे तक खा गए। अमृतसर पूर्व सीट इलाके में एक लाख 70 हजार लोग रहते हैं। मैं उनकी आवाज बनूंगा। मैं उनसे आह्वान करता हूं कि वह सिद्धू से सवाल करें कि उनकी नौकरी का क्या हुआ? पेंशन का क्या हुआ?

सिद्धू सीएम ना बना तो इमरान खान से मिल सकता है
उन्होंने कहा कि अब यह भी पता नहीं कि यदि कांग्रेस ने सिद्धू को सीएम ना बनाया तो हो सकता है वह पाकिस्तान के इमरान खान से जाकर मिल जाएं। उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग का प्रधान बनने के लिए पाकिस्तान भी जा सकते हैं। लोग उनके पंजाब मॉडल को एक्सपोज कर रहे हैं। अपनी मां के नहीं हो सकते तो आपके (जनता) कैसे होंगे? इसका कोई एतबार नहीं है। सिदधू हर मौके पर फरार हो जाता है। वह भागने वाला नेता है। वह अपने लिए पद की लड़ाई लड़ता है। इसकी चिंता करता है। वह जनता की चिंता नहीं करता है।  इससे पहले मजीठिया ने अमृतसर पूर्व सीट से आज अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि यहां (अमृतसर पूर्व) कोई विकास नहीं हुआ है। 

Sidhu Family Controversy: सिद्धू की बड़ी बहन के आरोपों पर पत्नी नवजोत कौर ने दिया स्पष्टीकरण, जानें क्या कहा?

बहन सुमन तूर का आरोप- सिद्धू ने पैसे के पीछे पूरा परिवार खत्म कर दिया, मां को घर से तक निकाला

‘सिद्धू मां-बाप-बहन के नहीं हुए तो जनता के क्या होंगे’, NRI बड़ी बहन सुमन तूर ने ऐसे 10 सवालों के मांगे जवाब?

Punjab Election 2022: चन्नी-सिद्धू के सामने राहुल गांधी ने कहा- कार्यकर्ता तय करेंगे कौन होगा CM उम्मीदवार

बिक्रम मजीठिया आज पहले मजीठा, फिर अमृतसर ईस्ट सीट पर नामांकन करेंगे, BJP ने मुकाबले को और रोचक बनाया

पंजाब चुनाव 2022 की हर बड़ी सीट का ग्राउंड रिपोर्ट, हर बड़े मुद्दे पर एक्सपर्ट एनालिसिस, बड़े नेता का इंटरव्यू, इलेक्शन बुलेटिन, हॉट सीट्स का हाल, कैंडिडेट की प्रोफाइल और उनकी लाइफ स्टाइल, बाहुबलियों का हाल...Asianetnews Hindi पर 360 डिग्री कवरेज के साथ पढ़ें पंजाब विधानसभा चुनाव का हर अपडेट।

Read more Articles on
Share this article
click me!