पंजाब चुनाव: ग्रेट खली उर्फ दिलीप राणा भाजपा में शामिल, कृषि कानूनों का किया था विरोध, अब मोदी की तारीफ

खली ने बताया कि वे भाजपा की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित हैं, इसलिए पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। कहा- ‘मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं। मुझे लगता है कि राष्ट्र के लिए पीएम मोदी का काम उन्हें सही प्रधानमंत्री बनाता है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 10, 2022 8:59 AM IST

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है। इंटरनेशनल रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली (The Great Khali) राजनीतिक अखाड़े में कूद गए हैं। उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ले ली। दिलीप सिंह राणा ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में भाजपा जॉइन की की है। हाल के दिनों में कई बड़े स्टार बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में ही पंजाबी अभिनेत्री माही गिल ने बीजेपी को जॉइन किया है।

इस दौरान खली ने बताया कि वे भाजपा की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित हैं, इसलिए पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। कहा- ‘मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं। मुझे लगता है कि राष्ट्र के लिए पीएम मोदी का काम उन्हें सही प्रधानमंत्री बनाता है, इसलिए मुझे लगा कि क्यों ना राष्ट्र के विकास के लिए उनके शासन का हिस्सा बना जाए। भाजपा नेता जितेंद्र सिंह ने कहा- ‘द ग्रेट खली के जुड़ने के साथ यह देश के युवाओं के साथ अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत होगा।

 

यह भी पढ़ें- Exclusive: भाजपा ज्वाइन करने वालीं माही गिल के बारे में साथी कलाकार चंदन विकी राय ने बताई खास बात

आप के लिए भी चुनाव प्रचार कर चुके खली
दिलीप सिंह राणा डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) जैसी इंटरनेशनल फाइट से अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने तमाम बड़ी चैंपियनशिप को अपने नाम किया। 49 साल के खली वर्ल्ड हैवीववेट चैंपियन रह चुके हैं, जिन्हें WWE के हॉल हॉम फेम क्लास ऑफ 2021 में शामिल किया गया था। खली की लंबाई 7 फुट 1 इंच है, इसके कारण भी काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने WWE करियर की शुरुआत 2006 में की थी। हालांकि, बीते कई सालों से WWE से दूरी बना रखी है। खली पहले भी राजनीति में नजर आ चुके हैं। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में दिलीप सिंह राणा ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था। पिछले साल नवंबर में वे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने भी पहुंचे थे, तब खली के आप में शामिल होने के कयास लगाए गए थे। इसके बाद उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। हालांकि केजरीवाल और अखिलेश से मुलाकात के बाद खली ने कहा था कि फिलहाल अभी कुछ ऐसा विचार नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: कांग्रेस सांसद जसबीर डिंपा के भाई राजन गिल अकाली दल में शामिल, महासचिव बने, सिद्धू-हरीश चौधरी पर हमला

पंजाब में खली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग
दिलीप राणा पंजाब पुलिस के कर्मचारी रहे हैं। WWE में जाने के लिए दिलीप राणा ने पंजाब पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी। खली बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुके हैं। खली जिला सिरमौर के नैनीधार के रहने वाले हैं। WWE की रिंग से लौटने के बाद लंबे समय से वह पंजाब में ही रह रहे हैं। पंजाब में खली की जबरदस्त फैनफॉलोइंग है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: BJP ज्वाइन करने वाली एक्ट्रेस माही गिल का पहला रिएक्शन, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

खली ने कृषि कानूनों का विरोध किया था 
दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने कृषि कानूनों का विरोध किया थ्ज्ञा। किसान आंदोलन के समय उन्होंने कहा था कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। वह देश के हर किसानों के साथ खड़े हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान सड़कों पर आ गए हैं। किसानों पर जबरन कोई कानून थोपा गया है तो ऐसे ही धरने-प्रदर्शन होंगे। उन्होंने कहा था कि किसान का बेटा हूं। किसानों के संघर्ष और जज्बातों को अच्छी तरह से समझ सकता हूं। केंद्र सरकार सोच समझकर कोई फैसला ले।  

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: एक्ट्रेस माही गिल और हाबी धालीवाल BJP में शामिल, कांग्रेस की बागी दमन बाजवा ने भी सदस्यता ली

Share this article
click me!