अमित शाह का अखिलेश पर हमला, कहा- आप के शासन में गुंडाराज था...आज कानून का

Published : Dec 02, 2021, 03:34 PM IST
अमित शाह का अखिलेश पर हमला, कहा- आप के शासन में गुंडाराज था...आज कानून का

सार

अमित शाह ने कहा कि 2017 में जब यहां आया था तो सभा के बाद लोग मुझसे कहते थे कि हम तो परिवर्तन कर देंगे, क्या पलायन कम होगा? तब मैंने कहा था कि आप सरकार बनाइये पलायन करवाने वालो को पलायन कर देंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गुंडा माफियाओ का सफाया करके उत्तर प्रदेश के मान सम्मान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया है। आज किसी भी बहन बेटियों को पढ़ने के लिए बाहर जाने की जरूरत नही है,योगी जी ने उन की सम्मान की रक्षा की है।

सहारनपुर: पुंवारका में बनने वाले मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए केन्द्रिय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) व मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सहारनपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। साथ ही योगी की तारीफ करते हुए कहा कि आज यूपी में माफिया मुर्गा बनकर पुलिस के सामने सरेंडर करते हैं। बता दें कि सहारनपुर में ₹92 करोड़ की लागत से 50.43 एकड़ में विस्तृत मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया गया है। 

योगी ने यूपी के मान-सम्मान को बढ़ाया- अमित शाह
 
अमित शाह ने  कहा कि आज मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि इस पवित्र भूमि पर मुझे माँ शाकम्भरी देवी के विश्विद्यालय के भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया गया। ये एक नई कड़ी है जिससे शिक्षा का नया मार्ग खुलेगा, आज मैं यहां कहना चाहता हूं कि 2017 में जब यहां आया था तो सभा के बाद लोग मुझसे कहते थे कि हम तो परिवर्तन कर देंगे, क्या पलायन कम होगा? तब मैंने कहा था कि आप सरकार बनाइये पलायन करवाने वालो को पलायन कर देंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गुंडा माफियाओ का सफाया करके उत्तर प्रदेश के मान सम्मान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया है। आज किसी भी बहन बेटियों को पढ़ने के लिए बाहर जाने की जरूरत नही है,योगी जी ने उन की सम्मान की रक्षा की है।

उन्होने कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के 7 साल के अंदर हर गरीब के कल्याण का कार्य शुरू हुआ,हर घर मे गैस, शौचालय, राशन सब पहुंच रहा है। देश के 60 करोड़ गरीबो को और उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ गरीबो को सम्भालने का काम मोदी जी ने किया। उत्तर प्रदेश में एक भी चीनी मिल योगी सरकार के बाद न तो बेची गई, न ही बन्द की गई,गन्ना किसानों के 90% भुगतान किया गया,1.44 लाख करोड़ का भुगतान किया गया। उत्तर प्रदेश में एक समय था कि माफियाओ से पुलिस डरती थी,लेकिन आज माफिया मुर्गा बनकर पुलिस के सामने सरेंडर करते हैं ।

यूपी मे आज कानून का राज कायम- अमित शाह

उन्होने कहा कि अखिलेश यादव का भाषण सुन रहा था,आपके राज़ में माफिया राज़ था,लेकिन आज कानून का राज़ है। पहले यहां दंगे होते थे, युवा मारे जाते थे,महीनों कर्फ्यू लगते थे, लेकिन आज  ऐसा नही है। मोदी जी को 2 बार मौका दिया,जिन मुद्दों को कोई छूने नही चाहते थे, उन को मोदी सरकार ने खत्म कर दिया। धारा 370,ट्रिपल तलाक, रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण हो रहा है। 2014 में अखिलेश यादव ताने मारते थे मंदिर वही बनाएंगे तारीख नही बताएंगे, अब अखिलेश बाबू देख लीजिए, राममंदिर निर्माण शुरू हो गया है।

डिप्टी सीएम मौर्य ने अखिलेश से मांगा जवाब, कहा- मथुरा में मंदिर का निर्माण चाहते हैं कि नहीं, बताएं

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट