अयोध्या पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- 'जिसे खुद पर शक होगा, वहीं राममंदिर निर्माण पर करेगा संदेह

Published : Dec 01, 2021, 03:36 PM IST
अयोध्या पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- 'जिसे खुद पर शक होगा, वहीं राममंदिर निर्माण पर करेगा संदेह

सार

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने भगवान श्री राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वालों पर जमकर निशाना साधा। यूपी सीएम ने कहा कि आपको याद होगा, 2017 में हम आए, रामलीला का मंचन करना था, दुनिया के अलग-अलग देशों ने रामलीला मंचन करने वालों को बुलाया गया। दुनिया में इंडोनेशिया सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है, वहां से भी लोग आये, उसमें जितने भी पात्र थे, वो सभी मुस्लिम थे।  

अयोध्या: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 2022 के विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election 2022) से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)बुधवार को एक बार फिर अयोध्या(Ayodhya)पहुंचे। महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सीएम योगी ने भगवान श्री राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वालों पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होने कहा कि श्रीराम तो हम सबके पूर्वज हैं, इसीलिए हम सब रामायण से जुड़े हुए हैं, आज विश्व भी अयोध्या से जुड़ने पर गर्व महसूस करता है।

जिसे खुद पर शक होगा, वहीं अयोध्या में राममंदिर निर्माण पर संदेह करेगा- CM योगी
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी(CM Yogi) ने विपक्षियों पर इशारों में हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर(Ram Mandir) बन रहा है। अब तो जिसे खुद पर शक होगा, वहीं अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण पर संदेह करेगा। योगी ने कहा कि वेद दुनिया का सबसे प्राचीन ग्रंथ है। दुनिया में वेदों को लेकर दुनिया में दुष्प्रचार किया गया। कुछ लोगों ने वेदों को लेकर गलत तथ्य प्रस्तुत किए। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि को अपवित्र करने का काम मोहम्मद गोरी के आने से पहले ही हो गया था। समय-समय पर हमले होते रहे। हमारे भाव और भावनाओं को कुंद करने का काम होता रहा, लेकिन अयोध्या कभी चुप नहीं बैठी। क्योंकि राम ने न कभी अन्याय किया न सहा। उन्होंने कहा कि श्रीराम तो हम सबके पूर्वज हैं, इसीलिए हम सब रामायण से जुड़े हुए हैं, आज विश्व भी अयोध्या से जुड़ने पर गर्व महसूस करता है।

'न्यायालयों में साक्षी माना जाता है महाभारत ग्रंथ'
योगी ने कहा कि महाभारत जैसा महाग्रंथ कहीं नहीं होगा। महाभारत में सब कुछ निहित है जो हमारे वेदों में हैं जो हमारे पुराणों में हैं। एक साजिश हुई थी कि महाभारत जैसे ग्रंथों को लोग अपने घरों में न रखें। महाभारत ग्रंथ का रूप श्रीमदभगवत गीता भी है, जिसे देश में राष्ट्रीय ग्रंथ माना जाता है। हमारे न्यायालयों में उसे साक्षी माना जाता है।

'एक वाक्य में मुस्लिमों को साध गए योगी'
यूपी सीएम ने कहा कि आपको याद होगा, 2017 में हम आए, रामलीला का मंचन करना था, दुनिया के अलग-अलग देशों ने रामलीला मंचन करने वालों को बुलाया गया। दुनिया में इंडोनेशिया सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है, वहां से भी लोग आये, उसमें जितने भी पात्र थे, वो सभी मुस्लिम थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर