UP Election 2022 से पहले केशव मौर्य के 'मथुरा की तैयारी है' ट्वीट से चढ़ा राजनीत‍िक पारा

Published : Dec 01, 2021, 03:19 PM IST
UP Election 2022 से पहले केशव मौर्य के 'मथुरा की तैयारी है' ट्वीट से चढ़ा राजनीत‍िक पारा

सार

आपको बता दें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ट्व‍िटर हैंडल से बुधवार को एक ट्वीट किया गया कि अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है मथुरा की तैयारी है। इसके बाद कई कयास लगने शुरू हो गए हैं।

लखनऊ: 2022 के विधानसभा चुनाव का ब‍िगुल बज चुका है। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व के मुद्दे को धार देने की तैयारी में लगी है। इसी संर्दभ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (keshav prasad maurya) के ट्वीट (Tweet) ने कई राजनीतिक समीकरण साधे हैं।

ट्वीट से बढ़ी सरगर्मी 
आपको बता दें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ट्व‍िटर हैंडल से बुधवार को एक ट्वीट किया गया कि अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है मथुरा (mandir in mathura) की तैयारी है। इसके बाद कई कयास लगने शुरू हो गए हैं।

राम मंद‍िर के बाद मथुरा जन्मभूमि पर नजर
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद से मथुरा जन्मभूमि प्रकरण जोर पकड़ रहा है। बीते साल राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगदगुरु वासुदेवानंद सरस्वती ने भी कहा था कि पहले राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। राम मंदिर बनने के बाद काशी विश्वनाथ और मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए काम किया जाएगा। इसे कोई रोक नहीं सकता है। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के बाद राजनीति में उथल-पुथल होने की संभावना द‍िख सकती है। विगत माह भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और क्रीडास्थली वृंदावन को योगी आदित्यनाथ ने तीर्थस्थल घोषित किया था। प्रदेश सरकार ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम के 22 वार्डों को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करते हुए वहां मांस-मदिरा की बिक्री को प्रतिबंधित किया। जिसके बाद साधु-संतों ने इस फैसले का स्वागत किया था। आगामी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को देखते हुए मथुरा में भारतीय जनता पार्टी तीर्थस्थल के फैसले को चुनावी मुद्दों में शामिल कर सकती है। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: भारतीय संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम, उद्घाटन जल्द