UP चुनाव में BJP+ 223-239, सपा की भी बढ़ेंगी सीटें: Opinion Poll

Published : Jan 31, 2022, 07:18 AM ISTUpdated : Jan 31, 2022, 07:53 AM IST
UP चुनाव में BJP+ 223-239, सपा की भी बढ़ेंगी सीटें: Opinion Poll

सार

उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर जन की बात ने ओपिनियन पोल किया है। पोल के अनुसार करीब 41 फीसदी वोट शेयर के साथ बीजेपी यहां सरकार बना सकती है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को लेकर जन की बात ने एक ओपिनियन पोल (Opinion Poll) किया है। पोल के अनुसार यूपी में फिर से कमल खिल सकता है। करीब 41 फीसदी वोट शेयर के साथ बीजेपी यहां सरकार बना सकती है। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 38 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

ओपिनियन पोल के लिए 18 जनवरी से 26 जनवरी 2022 तक सर्वे किया गया। उत्तर प्रदेश में 20 हजार लोगों से सर्वे के दौरान बात की गई। सर्वे में इस बात का ध्यान रखा गया कि सभी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से बात की जाए। सर्वे से मिले डाटा के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी हो सकती है। ओपिनियन पोल के सैंपल में 18-35 साल के 35 फीसदी, 35-45 साल के 45 फीसदी और 45 साल से अधिक उम्र के 25 फीसदी लोगों को रखा गया था। 

किसको कितनी सीट?
ओपिनियन पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुल 403 सीटों में से बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 223-239 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 165-151 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। बसपा को 8-10, कांग्रेस को 1 और अन्य को 4 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। 2017 के चुनाव में सपा को 47 सीटें मिली थी। 

किसको कितना वोट?
ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी+ को 41-43 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। समाजवादी पार्टी+ को 38-40 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, बसपा को 10-12 फीसदी, कांग्रेस को 3-4 फीसदी और अन्य को 4-5 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है। 

मुख्यमंत्री के रूप में योगी पसंद
ओपिनियन पोल के सर्वे में शामिल 51 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ को अपनी पहली पसंद बताया है। 38 फीसदी लोगों ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया है। बसपा सुप्रीमो मायावती को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा रखने वालों की संख्या 8 फीसदी थी। 2 फीसदी लोगों ने प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री के लिए अपनी पसंद बताया है। 

किस फेज में किसे कितनी सीट?

  • फेज 1- बीजेपी+39, सपा+18, बसपा-1, कांग्रेस-0, अन्य-0 
  • फेज 2- बीजेपी+25, सपा+30, बसपा-0, कांग्रेस-0, अन्य-0
  • फेज 3- बीजेपी+40, सपा+19, बसपा-0, कांग्रेस-0, अन्य-0
  • फेज 4- बीजेपी+39, सपा+19, बसपा-2, कांग्रेस-0, अन्य-0
  • फेज 5- बीजेपी+35, सपा+21, बसपा-2, कांग्रेस-1, अन्य-2
  • फेज 6- बीजेपी+32, सपा+22, बसपा-2, कांग्रेस-0, अन्य-1
  • फेज 7- बीजेपी+25, सपा+26, बसपा-1, कांग्रेस-0, अन्य-1
     

ये भी पढ़ें

यूपी के होने वाले CM से क्या हैं उम्मीदें? छात्राएं बोलीं- 'शिक्षा और युवाओं पर दें खास ध्यान'

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य का सपा अध्यक्ष पर तंज, कहा- जनता ने पंचर कर दी समाजवादी पार्टी की साइकिल

मुलायम सिंह यादव के समधी बोले- 'रामगोपाल यादव से बड़ा अपराधी और कोई नहीं'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'योगी सरकार ने बदली UP की तस्वीर, फसल का मिल रहा उचित दाम'- कृषि चौपाल में किसानों ने कहा
यूपी में जापान का ‘मिनी टोक्यो’! जानिए कब तक बनकर तैयार होगी यह जापानी सिटी