'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य का आरोप, कांग्रेस के टिकट के बदले मांगा गया पैसा

Published : Jan 15, 2022, 12:33 AM ISTUpdated : Jan 15, 2022, 12:36 AM IST
'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य का आरोप, कांग्रेस के टिकट के बदले मांगा गया पैसा

सार

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैम्पेन की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस यूपी प्रभारी के सचिव पर टिकट के बदले घूस की मांग का आरोप लगाया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) महिला वर्ग को साधने की कोशिश में लगी हैं। इसके लिए वह 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैम्पेन चला रही है, लेकिन कांग्रेस के इस कैम्पेन की पोस्टर गर्ल ने पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। डॉ. प्रियंका मौर्य (जिनकी फोटो प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन पोस्टर पर लगा है) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस यूपी प्रभारी के सचिव ने उनसे टिकट देने के बदले घूस की मांग की है।

प्रियंका मौर्य ने कहा कि मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कठिन परिश्रम किया था। टिकट नहीं मिलने से उदास हूं। मुझे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिला। मेरे चेहरे का इस्तेमाल 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान में किया गया। मुझे एक लैंडलाइन फोन नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने टिकट के लिए पैसे की मांग की, लेकिन मैंने इनकार कर दिया। पैसे नहीं देने के चलते मुझे टिकट नहीं मिला। 

ओबीसी थी, घूस नहीं दे सकी
प्रियंका मौर्य ने कहा कि मैंने सारे टास्क पूरे किए थे, लेकिन टिकट पहले से तय था। एक महीने पहले आए एक व्यक्ति को टिकट दे दिया गया। मैं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यह संदेश देना चाहती हूं कि इस तरह का काम जमीन पर हो रहा है। प्रियंका मौर्य ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं, पर टिकट नहीं पा सकी। क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी। प्रियंका गांधी जी के संदीप सिंह को।'  

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन पोस्टर के कतार में सबसे आगे खड़ी दिखने वाली प्रियंका मौर्य लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव की तैयारी कर रही थीं, लेकिन गुरुवार को जारी लिस्ट में इस सीट से रुद्र दमन सिंह का नाम था।

 

ये भी पढ़ें

टिकट न मिलने पर थाने में फूट-फूट कर रोए BSP नेता, कहा- इंसाफ न मिलने पर करूंगा आत्मदाह

UP Election 2022: कांग्रेस ने ब्रज की महिलाओं पर जताया विश्वास, आठ महिलाओं को बनाया उम्मीदवार

EXCLUSIVE: कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम ने वायरल हो रही बिकिनी फोटो पर कही ये बात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट