अनिल कपूर-मनीषा कोइराला-जैकी श्रॉफ की फिल्म 1942: ए लव स्टोरी की रिलीज को 32 साल हो गए हैं। 1994 में आई इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। हालांकि, उन्होंने ये फिल्म बेमन से बनाई थी, क्योंकि इसमें उनकी पसंद की स्टार कास्ट नहीं थी।
फिल्म 1942: ए लव स्टोरी ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। वैसे, कम ही लोग जानते हैं कि ये मूवी 1992 की कन्नड़ फिल्म मैसूर मल्लिगे से इंस्पायर्ड थी। इसका स्क्रीनप्ले 3 लोगों ने यानी संजय लीला भंसाली, शिव कुमार सुब्रमण्यम-विधु विनोद चोपड़ा ने मिलकर लिखा था।
26
आमिर खान ने ठुकराया था ऑफर
आपको बता दें कि 1942: ए लव स्टोरी का सबसे पहले ऑफर आमिर खान को दिया गया था, लेकिन उन्हें फिल्म जमी नहीं और उन्होंने काम करने से मान कर दिया। फिर इसमें अनिल कपूर को लेने की सोची। वो फिल्म के बारे में सुनकर इतना घबरा गए कि मना कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने ही इसमें लीड रोल प्ले किया।
1942: ए लव स्टोरी में जैकी श्रॉफ वाला रोल पहले मिथुन चक्रवर्ती को ऑफर किया था। बात बनी नहीं और इसमें जैकी की एंट्री हो गई। वहीं, इसमें रघुवीर यादव ने खास रोल निभाया था, जिसके लिए पहली पसंद शाहरुख खान थे। हालांकि, शाहरुख इस रोल के लिए तैयार नहीं हुए थे।
46
माधुरी दीक्षित की जगह मनीषा कोइराला
माधुरी दीक्षित 1942: ए लव स्टोरी के लिए पहली पसंद थी। हालांकि, मूवी की शूटिंग शुरू होने के एन मौके पर उन्होंने काम करने से मना कर दिया, क्योंकि वो बहुत ज्यादा बिजी थी। मेकर्स ने न चाहते हुए भी मनीषा कोइराला को फिल्म में कास्ट किया।
56
फिल्म का गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
बताया जाता है कि 1942: ए लव स्टोरी का सुपरहिट गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा.. जावेद अख्तर ने माधुरी दीक्षित को ध्यान में रखकर लिखा था। बाद में ये मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया। इस गाने में मनीषा बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं।
66
बेमन से बनी थी फिल्म 1942: ए लव स्टोरी
फिल्म 1942: ए लव स्टोरी को डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने बेमन से बनाया था, क्योंकि इसमें उनके पसंद के स्टार्स नहीं थे। लेकिन फिर भी फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। 4.7 करोड़ के बजट में वाली मूवी ने 11 करोड़ का कारोबार किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।