Omar Abdullah Nidhi Razdan wedding : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान के साथ नई जिंदगी शुरू करने पर टीवी की एक टॉप की एक्ट्रेस ने ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। जानिए आखिर मोहब्बत पर ऐसा क्या कहा…
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी के बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने भी नए शादीशुदा जोड़े को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन हिना का बधाई देने का अंदाज कुछ ऐसा था कि उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
हिना खान ने उमर अब्दुल्ला के लिए क्या लिखा?
हिना खान ने सोशल मीडिया पर उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने उमर की तारीफ करते हुए लिखा, 'आह! मोहब्बत! मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। वह मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने उनका साथ नहीं छोड़ा। वह उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। इस शख्स की हिम्मत वाकई कमाल की है।'
हिना ने आगे कहा कि हो सकता है कि उमर अब्दुल्ला अगले चुनाव में दोबारा मुख्यमंत्री न बन पाएं, लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है? उन्होंने मोहब्बत को चुना और अपनी पार्टनर का साथ दिया। एक्ट्रेस ने उनके इस फैसले के लिए सम्मान भी जताया।
इतना ही नहीं, हिना ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो धर्म के आधार पर इस रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी जिंदगी जीने देनी चाहिए। किसी के निजी फैसलों में दखल देने के बजाय ऊपरवाले पर फैसला छोड़ देना चाहिए।
कौन हैं हिना खान?
हिना खान टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें घर-घर में पहचान टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार से मिली थी। इस शो में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
इसके बाद हिना 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका के किरदार में नजर आईं। उन्होंने टीवी के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद भी उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी।
30 अक्टूबर को हुई उमर और निधि की शादी
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने 30 अक्टूबर को शादी की। इसके अगले दिन उमर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'एक नई यात्रा कल शुरू हुई।' निधि ने भी तस्वीरें साझा कर शादी की पुष्टि की।
दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। अब हिना खान की यह प्रतिक्रिया भी खूब चर्चा बटोर रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।