रेखा भले ही काफी सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद वो करोड़ों कमाती हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 332 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनका घर और गाड़ी कलेक्शन के बारे में जानकर हिल जाएंगे।
रेखा सिर्फ अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए ही मशहूर नहीं हैं, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल भी हमेशा चर्चा में रहती है। 71 साल की उम्र में वो जवां दिखती हैं। बात अगर उनके संपत्ति की करें तो अच्छे-अच्छे एक्टर-एक्ट्रेस उनके आगे फेल हैं। मुंबई के पॉश इलाके में रहने वाली रेखा का नेटवर्थ करीब ₹332 करोड़ है।
25
₹100 करोड़ के आसपास है रेखा का ‘बसेरा’
रेखा की संपत्ति में सबसे बड़ा हिस्सा उनका घर है। वो मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में स्थित अपने बंगले ‘बसेरा’ में रहती हैं। जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपए बताई गई है। उनके पास मुंबई के अलावा चेन्नई और अन्य जगहों पर भी प्रॉपर्टीज होने की जानकारी सामने आती रही है।
35
रेखा के पास करोड़ों की लग्जरी कारें
रेखा का कार कलेक्शन भी काफी खास है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास Rolls-Royce Ghost, Mercedes-Benz S-Class, Audi A8 और BMW i7 जैसी लग्जरी कारें हैं। Rolls-Royce Ghost की कीमत करीब ₹6 करोड़, Mercedes-Benz S-Class की करीब ₹2.17 करोड़, Audi A8 की करीब ₹1.63 करोड़ और BMW i7 की करीब ₹2.03 करोड़ बताई गई है।
45
फिल्मों से कैसे कमाती रही हैं रेखा?
रेखा का फिल्मी करियर कई दशकों लंबा रहा है। उन्होंने फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ विज्ञापनों और विभिन्न पब्लिक अपीयरेंस से भी कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवॉर्ड समारोह और दूसरे खास कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी के लिए भी फीस ली जाती है।
रेखा की पहचान उनकी फिल्मों के अलावा उनकी ट्रेडिशनल साड़ियों और ज्वेलरी से भी है। खासतौर पर कांजीवरम साड़ियों में उनका लुक अक्सर चर्चा में रहता है।उनका साड़ी कलेक्शन उनकी पर्सनैलिटी का खास हिस्सा माना जाता है। उनके पास करोड़ों के गहने और बेशकीमती साड़ियों का कलेक्शन है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।