‘दृश्यम’ (Drishyam) में सैम की हत्या से पूरी कहानी बदल गई थी। 11 साल बाद ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) के बीच यह किरदार फिर चर्चा में है। जानें सैम का रोल निभाने वाले ऋषभ चड्ढा अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं।
अजय देवगन की ‘दृश्यम’ की कहानी में कई किरदार ऐसे हैं, जिन्हें फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शक भूल नहीं पाए। इनमें एक नाम सैम यानी समीर देशमुख का भी है। सैम का किरदार एक्टर ऋषभ चड्ढा ने निभाया था। फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम ज्यादा नहीं था, लेकिन पूरी कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है।
24
‘दृश्यम’ में कौन थे सैम?
‘दृश्यम’ (Drishyam) में सैम, पुलिस अधिकारी मीरा देशमुख (तब्बू) का बेटा था। कहानी में वह विजय सलगांवकर की बेटी अंजू से जुड़ी एक घटना के दौरान मारा जाता है। इसके बाद विजय अपने परिवार को बचाने के लिए सैम की मौत को छिपाने की योजना बनाता है। वह परिवार के लिए एक ऐसा अलिबाई तैयार करता है, जिसे पुलिस के लिए तोड़ना आसान नहीं होता। यही घटना आगे चलकर पूरी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की कहानी की नींव बनती है।
34
ऋषभ चड्ढा अब क्या कर रहे हैं?
सैम का किरदार निभाने के बाद ऋषभ चड्ढा किसी एक तरह के रोल तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने फिल्मों के साथ टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है। उनके क्रेडिट्स में ‘खूबसूरत’ (Khoobsurat), ‘लव’ (Loev), ‘लुप्त’ (Lupt) और ‘देसी बॉयज’ (Desi Boyz) जैसी फिल्में शामिल हैं। टीवी पर उन्होंने ‘द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ (The Suite Life of Karan & Kabir), ‘आदत से मजबूर’ (Aadat Se Majboor) और दूसरी परियोजनाओं में काम किया है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उनका काम जारी रहा है। ‘डिवोर्स के लिए कुछ भी करेगा’ (Divorce Ke Liye Kuch Bhi Karega) और ‘स्वाइप क्राइम’ (Swipe Crime) जैसे प्रोजेक्ट्स में भी वह नजर आए हैं। इसके साथ ही वो लाइव शो भी करते हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 34K फॉलोअर्स हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।