‘इंशाअल्लाह’ (Inshallah) फिर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ के बाद संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट इस फिल्म पर दोबारा काम कर सकते हैं। सलमान खान की वापसी अभी तय नहीं है।
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ (Inshallah) एक बार फिर चर्चा में है। साल 2019 में सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ घोषित हुई यह फिल्म शुरू होने से पहले ही ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब खबर है कि भंसाली इस प्रोजेक्ट पर दोबारा विचार कर रहे हैं और इसके लिए आलिया भट्ट के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी फिल्म की वापसी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इस बार फिल्म को उसके पुराने स्वरूप में बनाने के बजाय नए अंदाज में पेश करने की योजना है। इसकी मूल कहानी बरकरार रह सकती है, लेकिन स्क्रिप्ट में बड़े बदलाव किए जाने की संभावना है।
‘लव एंड वॉर’ के बाद ‘इंशाअल्लाह’ पर काम करेंगे भंसाली?
फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ काम कर सकते हैं। दोनों फिलहाल ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) में साथ जुड़े हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, भंसाली अपनी पुरानी फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ के काम को भी आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। वो आलिया से इसे लेकर बातचीत कर रहे हैं। खबर है कि सलमान खान को लेकर पेंच फिर से फंस सकती है। अभी यह तय नहीं है कि फिल्म कब फ्लोर पर आएगी या इसकी शूटिंग कब शुरू होगी।
सलमान खान के साथ घोषित हुई थी फिल्म
‘इंशाअल्लाह’ की घोषणा साल 2019 में हुई थी। उस समय फिल्म में सलमान खान और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले थे। इस जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने की उम्मीद से दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी। लेकिन अगस्त 2019 में भंसाली प्रोडक्शंस ने घोषणा की कि फिलहाल फिल्म पर आगे काम नहीं किया जाएगा। इसके बाद प्रोजेक्ट बंद हो गया और यह लंबे समय तक चर्चा से बाहर रहा। उस समय फिल्म रुकने के पीछे सलमान खान और भंसाली के बीच रचनात्मक मतभेदों की खबरें आई थीं।
और पढ़ें: अविनाश मिश्रा बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, घर ले गए इतने लाख प्राइज मनी और बहुत कुछ
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की हिट मूवी
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली इससे पहले फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) में साथ काम कर चुके हैं।
और पढ़ें: "मैंने बहन के BF को पीटा था..." आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट का बड़ा खुलासा
