Akanksha Puri Saree Controversy: पैठणी साड़ी संग बिकिनी ब्लाउज पर मचा बवाल, एक्ट्रेस ने बंद की बोलती

Published : Apr 08, 2026, 05:47 PM IST
Akanksha Puri Instagram

सार

आकांक्षा पुरी अपने साड़ी-ब्लाउज लुक को लेकर विवादों में हैं। फैशन वीक में पहने आउटफिट पर उन्हें ट्रोल किया गया, जिस पर उन्होंने शांत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे डिजाइनर का विजन बताते हुए ट्रोल्स को नजरअंदाज करने की बात कही।

मुंबई। बॉलीवुड के साथ ही टीवी और भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली आकांक्षा पुरी इन दिनों अपनी खूबसूरती के साथ ही बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल वह अपने नए म्यूजिक वीडियो 'साड़ी फरमाइश' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें वो अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल के साथ नजर आ रही हैं। गाने के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में आकांक्षा पुरी ने अपने कपड़ों को लेकर हुए हालिया विवाद पर खुलकर बात की।

पैठणी साड़ी और बिकिनी ब्लाउज लुक ने खींचा ध्यान

कुछ दिन पहले आकांक्षा पुरी एक फैशन वीक में डिजाइनर रोहित वर्मा के शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं। इस शो में बिपाशा बसु शो-स्टॉपर थीं, लेकिन आकांक्षा के लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस इवेंट के लिए उन्होंने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पैठणी साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने मॉडर्न टच देते हुए बिकिनी ब्लाउज के साथ कैरी किया।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना

आकांक्षा अपने फिटनेस और टोन्ड बॉडी के साथ इस लुक में बेहद अट्रैक्टिव लग रही थीं। लेकिन जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने उनके साड़ी पहनने के तरीके को लेकर सवाल उठाए और इसे संस्कृति के खिलाफ बताया, जबकि कुछ लोगों ने उनके फैशन सेंस की आलोचना की।

ट्रोलिंग पर आकांक्षा पुरी का कूल जवाब

इस विवाद और ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए आकांक्षा ने बेहद शांत और सकारात्मक रवैया दिखाया। उन्होंने कहा, "मुझे इस लुक के लिए काफी तारीफें भी मिली हैं। मेरा मानना है कि जहां तारीफ होती है, वहां ट्रोलिंग भी होती है। मैं ट्रोल करने वालों को नजरअंदाज करती हूं और पॉजिटिविटी पर ध्यान देती हूं।"

कुछ सोच-समझकर ही मुझे साड़ी-ब्लाउज पहनने कहा

आकांक्षा ने यह भी साफ किया कि यह लुक उनकी पर्सनल च्वॉइस नहीं था, बल्कि डिजाइनर रोहित वर्मा का विजन था। उन्होंने आगे कहा, यह आउटफिट रोहित वर्मा की क्रिएशन थी। मुझे उनकी कला और सोच पर भरोसा है। अगर उन्होंने मुझे यह साड़ी और ब्लाउज पहनने के लिए दिया, तो उन्होंने इसे सोच-समझकर डिजाइन किया होगा। एक कलाकार के तौर पर मैंने उनके विजन का सम्मान किया और इसे पूरे आत्मविश्वास के साथ पहना।"

‘साड़ी फरमाइश’ गाना ट्रेंड में, नए प्रोजेक्ट्स भी लाइन में

वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांक्षा पुरी और अश्मित पटेल का गाना 'साड़ी फरमाइश' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों को पसंद आ रहा है। वहीं, आने वाले समय में आकांक्षा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 vs Pushpa 2: रणवीर सिंह की फिल्म को No.1 बनने कितने करोड़ चाहिए?
‘Latent’ विवाद को याद करते-करते रो पड़ें Samay Raina, बोलें-कई लोगों की जिंदगी उठल-पुथल हो गई