
समय रैना (Samay Raina) ने इंडियाज गॉट लेटेंग कंट्रोवर्सी के बाद शो 'स्टिल अलाइव' (Still Alive) से स्टैंड अप कॉमेडी में वापसी की है। इस शो में समय रैना ने लेटेंट शो के विवाद को याद किया। इस दौरान उनके आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने बताया कि रणवीर अलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) के एक सवाल के बाद मामला इतना बढ़ गया कि हालात बेकाबू हो गए।
समय ने कहा कि शो के आउट होने के बाद मामला बहुत बढ़ गया। उन्होंने इस पल को याद करते हुए कहा कि उन्हें लगातार मैसेज आ रहे थे और उन्हें लगने लगा था कि इस पूरे विवाद के लिए कहीं न कहीं वह खुद जिम्मेदार हैं। इस दौरान वह काफी गिल्ट और डर में जी रहे थे।
उन्होंने बताया कि The Habitat में तोड़फोड़ के बाद का एक वीडियो देखकर वह टूट गए थे। वीडियो में स्टूडियो के मालिक बलराज घई के बुजुर्ग माता-पिता पुलिस से गुहार लगाते नजर आए। वो बोल रहे थे कि उन्हें जाने दिया जाए, जबकि उनका संबंध इस शो से कही नहीं था। इस वीडियो को देखकर मैं टूट गया। मैं रो पड़ा। मुझे लगा कि एक शो ने कई लोगों की जिंदगी उठल-पुथल कर दी।
समय ने उस खौफनाक माहौल का भी जिक्र किया, जब वहां गुंडों ने हमला कर दिया था और पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान अपूर्वा मुखर्जी ( Apoorva Mukhija) को रेप थ्रेट्स और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। वहीं रणवीर अलाहाबादिया की मां के क्लिनिक में भी उपद्रव हुआ, जिसके चलते उन्हें पीछे के रास्ते से निकलना पड़ा।
कॉमेडियन ने बताया कि वह इतने डर गए थे कि अपनी मां का वीडियो कॉल तक नहीं उठा पाए। बाद में जब उन्होंने बात की, तो मां की हालत देखकर उन्हें और ज्यादा गिल्ट महसूस हुआ। क्योंकि वो मां को झूठ बोलें कि सबकुछ ठीक है, जबकि मां ने मुझसे बात करने के बाद मेरे दोस्त को कॉल करके कहा कि उसे संभालना वो ठीक नहीं है। मैंने सोचा किससे छुपा रहा हूं मैं, वो मेरी मां है, सब समझ सकती है।
Raaka में Allu Arjun के साथ कितनी हसीनाएं? 2 के नाम है 1000 करोड़ी फिल्म देने का रिकॉर्ड
साल 2025 में ‘India’s Got Latent’ शो के दौरान Ranveer Allahbadia ने एक विवादित सवाल पूछा, जिसे लोगों ने आपत्तिजनक माना। इसके बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ और कई एफआईआर दर्ज की गईं। मामला इतना बढ़ गया कि राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) को दखल देना पड़ा। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को अंतरिम राहत दी, लेकिन उनकी टिप्पणी को लेकर सख्त नाराजगी भी जताई।
और पढ़ें: दीपिका पादुकोण नहीं, यह हीरोइन रणवीर सिंह को मानती है अपना लकी चार्म
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।