
अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला आखिरकार शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फैन्स इस मूवी को देखने के लिए लंबे समय से बेताब थे। फिल्म का पहला शो देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार रिव्यू शेयर कर रहे हैं। इसी बीच भूत बंगला के ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर डिटेल सामने आई है। इस जानकारी से फैन्स काफी खुश है। बता दें कि ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे तकरीबन 120 करोड़ के बजट में बनाया गया है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के धमाके के बीच अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला रिलीज हुई। दर्शकों और क्रिटिक्स से फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले हैं। कुछ ने इसे अच्छी फिल्म बताया तो कुछ का कहना है कि फिल्म देखकर ऐसा लगा कि पहले इसे देखा जा चुका है। इसी बीच भूत बंगला के ओटीटी स्ट्रीम को लेकर डिटेल सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भूत बंगला के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को बेचे गए हैं। ऐसे में ये फिल्म अपना थिएटर रन पूरा करने के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आपको बता दें कि जब भी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो 45-60 दिनों के बाद उसे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाता है। ऐसे में भूत बंगला ओटीटी पर जून के पहले हफ्ते या दूसरे हफ्ते में रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसकी आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की है। डायरेक्टर प्रियदर्शन की ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसमें अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता, असरानी लीड रोल में हैं। बता दें कि भूत बंगला की रिलीज डेट कई बार टली गई। पहले मेकर्स ने इस फिल्म को 1 अप्रैल को रिलीज करने वाले थे, लेकिन धुरंधर 2 के चलते इसे 10 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया। इसके बाद फिर इसमें बदलाव करते हुए इसे 17 अप्रैल को रिलीज करना तय हुआ।
ये भी पढ़ें... Akshay Kumar की आखिरी 5 फिल्मों का BOX OFFICE, एक डिजास्टर-एक 200 करोड़ पार
ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने भूत बंगला का रिव्यू किया है। उन्होंने इसे 3.5/5 रेटिंग दी है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को देखकर 1979 में आई राजकुमार कोहली की कल्ट हॉरर फिल्म जानी दुश्मन की याद आ गई। उन्होंने बताया जिस तरीके से उस फिल्म में नई नवेली दुल्हनों को निशाना बनाया जाता था। उसी तरह इस फिल्म में भी प्लॉट देखने मिल रहा है। हालांकि, दोनों फिल्मों की कहानी और ट्रीटमेंट में काफी अंतर है। भूत बंगाल के पहले हाफ में हॉरर कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है जबकि दूसरे हाफ थोड़ा डार्क है। कुल मिलाकर इस फिल्म में प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की पुरानी हिट जोड़ी का जलवा दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla X Review: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' देखें या छोड़ें? फिल्म देखकर क्या बोले लोग?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।