Bhooth Bangla X Review: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' देखें या छोड़ें? फिल्म देखकर क्या बोले लोग?

Published : Apr 17, 2026, 09:30 AM IST
bhooth bangla x review

सार

Akshay Kumar Movie Bhooth Bangla के शुरुआती रिव्यू सामने आ गए हैं और ज्यादातर रिएक्शन पॉजिटिव हैं। लोगों ने अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को एंटरटेनिंग बताया जा रहा है। फिल्म में कॉमेडी, हॉरर और ट्विस्ट का बैलेंस दर्शकों को पसंद आ रहा है, हालांकि कुछ कमियां भी गिनाई गई हैं।

Bhooth Bangla 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन उससे पहले ही इसके पेड प्रीव्यू और स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया पर रिव्यू की बाढ़ आ गई है। करीब 19 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन हॉरर-कॉमेडी जॉनर में लौटे हैं और एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी चर्चा में है। शुरुआती रिएक्शन बताते हैं कि फिल्म में कॉमेडी और डर का अच्छा मिश्रण है, जिसमें कई ट्विस्ट और सरप्राइज भी शामिल हैं। हालांकि कुछ दर्शकों ने इसकी लंबाई और राइटिंग पर सवाल भी उठाए हैं।

Bhooth Bangla Taran Adarsh Review

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म को 3.5 स्टार देते हुए X पर लिखा, “यह एक एंटरटेनर है जो ज्यादातर हिस्सों में काम करती है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी निराश नहीं करती। फिल्म में डर और हंसी का अच्छा संतुलन है।” उन्होंने यह भी लिखा, “पहला हाफ हल्का-फुल्का है, जबकि दूसरा हिस्सा कहानी के डार्क बैकग्राउंड को दिखाता है। वीएफएक्स और माहौल फिल्म को मजबूत बनाते हैं, लेकिन स्क्रिप्ट और रनटाइम बेहतर हो सकते थे।”

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Day 1 Advance Booking में कर गई धमाका! जानिए पेड प्रीव्यू से कितनी कमाई की?

 

Joginder Tuteja का रिएक्शन

फिल्म क्रिटिक जोगिंदर टुटेजा ने इसे 4 स्टार देते हुए लिखा, “यह फिल्म एक बड़ा सरप्राइज है। ट्रेलर से इसकी असली कहानी का अंदाजा नहीं लगता। इंटरवल का ट्विस्ट चौंकाने वाला है और दूसरा हाफ कहानी को पूरी तरह बदल देता है।"उन्होंने आगे लिखा, “पहले हाफ में कॉमेडी और दूसरे हाफ में हॉरर का अच्छा संतुलन है। अक्षय कुमार पूरी फिल्म को संभालते हैं और शानदार प्रदर्शन देते हैं।”

 

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Movie Review: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' धमाका या फुस्सी बम? पढ़ें मूवी रिव्यू

भूत बंगला X रिव्यूज में ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स

कई दर्शकों ने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, “यह एक मजबूत हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें ट्विस्ट, हंसी और जंप स्केयर्स का अच्छा मिश्रण है। पहला हाफ मजेदार है, दूसरा हाफ पकड़ बनाता है और क्लाइमैक्स चौंकाने वाला है। अक्षय कुमार शानदार हैं, जबकि परेश रावल और राजपाल यादव फिल्म में जान डालते हैं।”

 

 

एक अन्य यूजर का ट्वीट है, “यह हॉरर और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण है। अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर से काम करती दिख रही है। कहानी एक ऐसे शख्स की है जो अपने पैलेस आता है, लेकिन वहां खतरनाक भूत का सामना करता है।”

'भूत बंगला' के कॉमेडी-हॉरर बैलेंस ने जीता दिल

वरिष्ठ फिल्म पत्रकार और क्रिटिक निशांत भूसे ने लिखा, “अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। यह एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं।” 

 

 

एक और रिएक्शन में लिखा गया, “यह फिल्म पहले एंटरटेनिंग लगती है और धीरे-धीरे पूरी तरह हॉरर फिल्म में बदल जाती है। जंप स्केयर्स और ट्विस्ट काफी दिलचस्प हैं।” एक यूजर ने इसे पूरी तरह पैसा वसूल फिल्म बताते हुए लिखा, “कॉमेडी, सस्पेंस और हॉरर के साथ यह फिल्म शुरुआत से अंत तक एंटरटेन करती है। फैमिली के साथ देखने लायक है।”

 

 

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bhooth Bangla Day 1 Advance Booking में कर गई धमाका! जानिए पेड प्रीव्यू से कितनी कमाई की?
Bhooth Bangla Movie Review: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' धमाका या फुस्सी बम? पढ़ें मूवी रिव्यू