MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhooth Bangla Movie Review: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' धमाका या फुस्सी बम? पढ़ें मूवी रिव्यू

Bhooth Bangla Movie Review: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' धमाका या फुस्सी बम? पढ़ें मूवी रिव्यू

Bhooth Bangla Film Review: ‘भूत बंगला’ में सुपरस्टार अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी का तड़का लेकर आई है। फिल्म में डर और हंसी का बैलेंस देखने को मिलता है, हालांकि कुछ कमियां भी हैं। जानिए कैसी है फिल्म ‘भूत बंगला’…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 17 2026, 08:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
क्या है फिल्म की कहानी? (Bhooth Bangla Story)
Image Credit : Instagram

क्या है फिल्म की कहानी? (Bhooth Bangla Story)

फिल्म की कहानी एक गांव और एक रहस्यमयी बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक खौफनाक अतीत जुड़ा हुआ है। शुरुआत में यह कहानी नई दुल्हनों को निशाना बनाने वाले रहस्य की झलक देती है, लेकिन धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ता जाता है। पहले हाफ में हल्की-फुल्की कॉमेडी है, जबकि दूसरे हाफ में कहानी का डार्क और इमोशनल बैकग्राउंड सामने आता है, जो इसे एक लेयर्ड सुपरनैचुरल ड्रामा बनाता है।

26
'भूत बंगला' में स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस कैसी है?
Image Credit : Facebook

'भूत बंगला' में स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस कैसी है?

अक्षय कुमार इस फिल्म की जान हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशंस और डर व हंसी के बीच स्विच करने की क्षमता शानदार है। परेश रावल और राजपाल यादव जबरदस्त कॉमिक मोमेंट्स देते हैं और पहले हाफ को एंटरटेनिंग बनाते हैं। तब्बू इफेक्टिव हैं, लेकिन उनके किरदार को और दमदार बनाया जा सकता था। वामिका गब्बी और मिथिला पालकर को सीमित स्क्रीन टाइम मिला है। लेकिन उन्होंने अपने हिस्से का काम बखूबी किया है। दिवंगत असरानी की मौजूदगी हंसाती है और इमोशनल करती है। जीशू सेनगुप्ता, जाकिर हुसैन और राजेश शर्मा समेत बाकी पूरी स्टार कास्ट ने ठीक-ठाक काम किया है।

यह भी पढ़ें : Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की 6 सबसे महंगी फ़िल्में, एक के बजट में बन जाएं 'भूत बंगला' जैसी 4 मूवी!

36
'भूत बंगला' में कैसा है प्रियदर्शन का डायरेक्शन?
Image Credit : X

'भूत बंगला' में कैसा है प्रियदर्शन का डायरेक्शन?

प्रियदर्शन अपनी पहचान के मुताबिक कॉमेडी और हॉरर का संतुलन बनाए रखते हैं। फिल्म की कहानी दिलचस्प बनी रहती है और इंटरवल ट्विस्ट जोरदार असर डालता है। हालांकि, स्क्रिप्ट थोड़ी और शार्प हो सकती थी और फिल्म की लंबाई (लगभग 2 घंटे 45 मिनट) थोड़ी कम होती तो असर और बेहतर होता।

46
'भूत बंगला' का म्यूजिक कैसा है?
Image Credit : instagram

'भूत बंगला' का म्यूजिक कैसा है?

फिल्म का म्यूजिक मिक्स्ड बैग है। कुछ गाने ठीक-ठाक लगते हैं, लेकिन “रामजी आके भला करेंगे” ट्रैक सबसे ज्यादा असर छोड़ता है। बाकी गाने कहानी को सपोर्ट करते हैं, लेकिन बहुत यादगार नहीं बन पाते।

यह भी पढ़ें : Akshay Kumar की 6 सबसे छोटी हीरोइनें, जो उनके डेब्यू के वक्त पैदा भी नहीं हुई थीं

56
टेक्निकल लेवल पर कैसी है 'भूत बंगला'?
Image Credit : X

टेक्निकल लेवल पर कैसी है 'भूत बंगला'?

फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष इसका माहौल है। डरावना बैकड्रॉप और वीएफएक्स इसे विजुअली आकर्षक बनाते हैं। सिनेमैटोग्राफी और सेट डिजाइन कहानी के मूड को मजबूत करते हैं। हालांकि, कुछ सीन्स थोड़े ओवर या कॉम्प्लेक्स लगते हैं, जिन्हें सिंपल किया जा सकता था।

66
'भूत बंगला' देखें या ना देखें?
Image Credit : X

'भूत बंगला' देखें या ना देखें?

अगर आप हॉरर और कॉमेडी फिल्मों के शौक़ीन हैं, तो ‘भूत बंगला’ आपको एंटरटेन करेगी। फिल्म में मजेदार कॉमिक मोमेंट्स और डर का अच्छा डोज है। आप इस फिल्म को एक बार देख सकते हैं। हमारी ओर से इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की 6 सबसे महंगी फ़िल्में, एक के बजट में बन जाएं 'भूत बंगला' जैसी 4 मूवी!
Recommended image2
Akshay Kumar की आखिरी 5 फिल्मों का BOX OFFICE, एक डिजास्टर-एक 200 करोड़ पार
Recommended image3
Ramayana: भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर से बेहतर कोई नहीं, किसने की तारीफ
Recommended image4
Dating Rumours: चिराग पासवान से चल रहा है चक्कर? कंगना रनौत ने खुद बताया रिश्ते की सच
Recommended image5
Akshay Kumar ने 2 बड़ी फिल्मों पर दिया अपडेट, बताया हेरा फेरी 3-गोरखा बनेंगी या नहीं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved