हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आए थे। वहीं, आने वाली समय में ऐसी कुछ फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें लीड स्टार्स डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इसमें से कुछ इसी साल और कुछ 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
2026 और 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका देखने को मिलेगा। दरअसल, ऐसी फिल्में आ रही हैं, जिसमें लीड स्टार्स का डबल रोल देखने मिलेगा। ये फिल्में कौन सी है, आइए, आपके बताते हैं…
27
फिल्म वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल इसी साल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय का डबल रोल देखने को मिलेगा। वैसे, आपको बता दें कि हालिया रिलीज फिल्म भूत बंगला में भी वे डबल रोल में नजर आए थे।
37
फिल्म रामायण
नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण में रणबीर कपूर लीड रोल प्ले कर रहे हैं। हाल ही उन्होंने खुद कन्फर्म किया है कि वो इसमें डबल रोल निभा रहे हैं। वे फिल्म में भगवान राम और भगवान परशुराम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।
47
फिल्म टॉक्सिक
यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक में वे बाप-बेटे के डबल रोल में नजर आएंगे। डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म का टीजर और ट्रेलर काफी धमाकेदार रहा है। फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट रिवील नहीं हुई है।
57
फिल्म कल्कि 2898 एडी 2
फिल्म कल्कि 2898 एडी के क्लाइमैक्स में खुलासा हुआ था कि भैरवा असल में कर्ण का पुनर्जन्म है। अब इसके सीक्वल में प्रभास भैरवा और कर्ण दोनों किरदारों में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल के अंत में या फिर 2027 में रिलीज होगी।
67
फिल्म एनिमल पार्क
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के क्लाइमैक्स में अजीज हक का चेहरा देखा गया था, जिसने रणविजय जैसा दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। बताया जा रहा है कि मूवी के सीक्वल एनिमल पार्क में रणबीर कपूर रणविजय और अजीज दोनों किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 2027 में रिलीज होगी।
77
फिल्म शक्ति शालिनी
अनीत पड्डा मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो फिल्म में अनीत डबल रोल में नजर आएंगी। विशाल जेठवा के साथ वाली ये फिल्म 26 दिसंबर को रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।