Sanjay Dutt 45 Years In Bollywood. संजय दत्त को बॉलीवुड में 45 साल हो गए है। बता दें कि उन्होंने फिल्म रॉकी से डेब्यू किया था, जो 6 मई 1981 को रिलीज हुई थी। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही थी। ये फिल्म सुनील दत्त ने अपने बेटे संजय को लॉन्च करने बनाई थी।
सुपरस्टार संजय दत्त पिछले कुछ सालों से अपनी शानदार फिल्मों की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड में 45 साल पूरे कर लिए है। उनकी पहली फिल्म रॉकी थी, जो 1981 में आई थी। आइए, जानते हैं उन्हें पहली फिल्म के लिए कितनी फीस मिली थी और अब उनकी सैलरी में कितनी बढ़ोत्तरी हो गई है।
27
संजय दत्त की पहली फीस कितनी
आपको बता दें कि संजय दत्त ने फिल्म रॉकी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनकी लीड हीरोइन टीना मुनीम थी। इस मूवी में काम करने संजय को 50 हजार रुपए फीस मिली थी।
37
45 साल में कितनी बढ़ी संजय दत्त की फीस
संजय दत्त ने अपने 45 साल की फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया। इन सालों में उनकी फीस में भी इजाफा देखने को मिला। रिपोर्ट्स की मानें तो अब वे एक फिल्म में काम करने 10 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। इस आंकड़े को देखकर कहा जा सकता है कि 45 साल में उनकी फीस 2000 गुना बढ़ गई है।
47
संजय दत्त ने करियर में देखा उतार-चढ़ाव
संजय दत्त ने अपने करियर में कई बार उतार चढ़ाव देखा। पहली हिट के बाद उन्हें कई फिल्में ऑफर हुई। लेकिन ड्रग्स लेने की वजह से उन्हें कई फिल्मों से निकाला भी गया। इस दौरान उनकी कई फिल्में फ्लॉप भी रही। फिर 1986 में आई फिल्म नाम ने संजय की किस्मत बदली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
57
संजय दत्त का जेल आना-जाना लगा रहा
1993 में संजय दत्त अचानक सुर्खियों में आए। उनका नाम मुंबई बम धमाकों के बाद अंडरवर्ल्ड से जुड़ गया। उनके पास से अवैध हथियार भी मिले। इसके बाद उनका जेल आना-जाना बना रहा। जुलाई 2007 को टाडा कोर्ट ने उन्हें फिर सजा सुनाई थी। 2007 में 2 बार जेल गए और जमानत पर वापस आए। 2013 में टाडा अदालत ने उनको पांच साल की सजा सुनाई गई। 2016 को जेल से रिहा हुए।
67
संजय दत्त का बॉक्स ऑफिस पर पलट गेम
संजय दत्त के लिए 2022 अच्छा रहा। उनकी फिल्म केजीएफ 2 रिलीज हुई, जिसमें बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया। 2023 भी लकी रही। इस दौरान उनकी 2 फिल्में जवान और लियो आई। दोनों ही हिट रही। 2025-26 भी संजय के लिए शानदार रहे हैं। इस दौरान उनकी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 आई। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही।
77
संजय दत्त का वर्कफ्रंट
संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म राजा शिवाजी अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसके अलावा वे आखिरी सवाल, बाप, खलनायक रिटर्न्स में नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।