
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के बाद कोई मूवी रिलीज नहीं हुई है। वे अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम कर रहे हैं। डायरेक्टर एटली कुमार की इस फिल्म का टाइटल फिलहाल AA22xA6 है, लेकिन अब इसी मूवी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वे अपनी आने वाली मूवी पर जन्मदिन पर बिग अनाउंटमेंट करेंगे। साथ ही इसका टाइटल और पोस्टर भी शेयर किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म का बजट 800 करोड़ के करीब है और इसे देश की सबसे महंगे बजट वाली फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
एक्टर अल्लू अर्जुन की साइंस-फिक्शन फिल्म एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म AA22XA6 से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। बता दें कि मेकर्स ने टाइटल की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है। फिल्म का पहला टीजर रिलीज डेट के करीब आने पर जारी किया जाएगा। वहीं, AA22xA6 का टाइटल 8 अप्रैल को यानी अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर सुबह 11 बजे रिवील किया जाएगा। फिल्म के नए पोस्टर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। फिल्म के इस पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है। पोस्टर में देख सकते हैं कि किसी खतरनाक जानवर का पैर नजर आ रहा है। पोस्टर ने फैंस को बहुत उत्साहित कर दिया है। वे इस पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। ज्यादातर कहना है कि एक और ब्लॉबस्टर लोड हो रही है।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की फिल्म कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, हुआ खुलासा
अल्लू अर्जुन ने 2024 में अपनी फिल्म पुष्पा 2 से दुनियाभर में धमाका किया। अब वे डायरेक्टर एटली कुमार के साथ अपनी नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार को लेकर जानकारी भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें अल्लू अर्जुन एक-दो नहीं बल्कि 3 रोल में नजर आएंगे। इसमें एक किरदार लीड हीरो का होगा, दूसरा विलेन और तीसरा एनिमेटेड होगा। इस फिल्म के लिए इंटरनेशनल वीएफएक्स एक्सपर्ट्स के साथ काम किया जा रहा है। फिल्म का बजट 800 करोड़ है। ये फिल्म एक टाइम ट्रैवल बेस्ड साइंस फिक्शन ड्रामा मूवी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर लीडरोल में हैं। ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... इन 7 फिल्मों के दोनों पार्ट ने Worldwide की भयानक कमाई, TOP लिस्ट में No.1 कौन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।