
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनकी अपकमिंग मूवी 'राका' नहीं, बल्कि उनका बयान है। हाल ही में एक फैन मीट के दौरान उन्होंने अपने चाहनेवालों से बातचीत की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कही गई उनकी एक बात पर कई यूजर्स ने आपत्ति जताई है। आइए बताते हैं, 'पुष्पा' फेम ने क्या कहा।
फैन मीट के दौरान अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस, एंटी-फैंस और हेटर्स से कहा कि वे नफरत फैलाने या किसी को ट्रोल करने में अपना समय बर्बाद न करें। उन्होंने कहा कि इंसान को अपना समय उन चीजों में लगाना चाहिए जो उसे खुशी दें और आगे बढ़ने में मदद करें। उन्होंने एग्जापल देते हुए कहा,
'अगर आपके पास 100 रुपये हों, तो आप उन्हें किसी ऐसी चीज पर खर्च नहीं करेंगे जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं है। उसी तरह आपका समय भी बहुत कीमती है।'
इसके बाद उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'नफरत करने की बजाय उस लड़की के घर के बाहर जाकर इंतजार करें, जिसे आप पसंद करते हैं।'
अल्लू अर्जुन के इस बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे स्टॉकिंग (किसी का पीछा करने) को बढ़ावा देने वाला बताया। कुछ यूजर्स का कहना है कि सार्वजनिक मंच से इस तरह का मजाक गलत संदेश दे सकता है। वहीं कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या ऐसी सलाह को सामान्य माना जाना चाहिए।
Icon Star #AlluArjun Message to Fans,Anti Fans & Haters🤯 pic.twitter.com/8t6gNSZq4j
— cinee worldd (@Cinee_Worldd) July 28, 2026
वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन आखिरी बार 'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आए थे, जिसने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब वह डायरेक्टर एटली के साथ अपनी अगली फिल्म 'राका' की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह मूवी दो पार्ट में बनेगी। मूवी का मेकिंग कॉस्ट 1000 करोड़ रुपये बताए जा रहे हैं।
और पढ़ें: 'वेलकम 3' तो झांकी है, अभी इन 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तीसरा पार्ट आना बाकी है
अल्लू अर्जुन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस एक्टर में गिने जाते हैं। उन्होंने 2003 में 'गंगोत्री' से बतौर लीड एक्टर से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद 'आर्या', 'बन्नी', 'देसमुदुरु', 'जुलाई', 'रेस गुर्रम', 'सर्रैनोडु', 'अला वैकुंठपुरमुलू' और 'पुष्पा: द राइज' जैसी फिल्मों से उन्हें देशभर में पहचान मिली। 'पुष्पा: द रूल' की सफलता के बाद उनकी ग्लोबली बढ़ी। उन्हें इस मूवी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।
इसे पढ़ें: 2026-2027 में दिखेगा 8 नई जोड़ियों का जलवा, कौन मारेगा BOX OFFICE पर बाजी?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।