अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम 3’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के बीच जानिए आगे और कौन-कौन सी फिल्मों का तीसरा पार्ट कब थिएटर्स में दस्तक देने जा रहा है।

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2007 में शुरू हुई 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। लेकिन यह सिर्फ झांकी है, क्योंकि अभी कई ऐसी फ़िल्में हैं, जिनका तीसरा पार्ट दर्शकों को देखने को मिल सकता है। इनमें ना सिर्फ कॉमेडी जॉनर की फ़िल्में हैं, बल्कि एक्शन से लेकर हॉरर कॉमेडी तक शामिल हैं। खुद अक्षय कुमार की दो फ़िल्में इसमें शामिल हैं। नज़र डालिए ऐसी ही 7 फिल्मों के थर्ड पार्ट पर जो आगे रिलीज होने वाले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1.Pushpa 3: The Rampage पर क्या है अपडेट?

अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी अब ट्रिलॉजी बनने जा रही है। तीसरे भाग का आधिकारिक नाम 'Pushpa 3: The Rampage' रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकुमार अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद 2026 के आखिर तक फिल्म की प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसकी रिलीज 2028 के दौरान होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : 'वेलकम टू द जंगल' के पहले प्रोमो में दिखे वो 5 एक्टर, जो फिल्म में कहीं नज़र ही नहीं आए

2.Gadar 3 कब होगी थिएटर्स में रिलीज?

सनी देओल और अमीषा पटेल की आइकॉनिक जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती है। निर्देशक अनिल शर्मा पहले ही बता चुके हैं कि 'गदर 3' की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है। यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा तो फिल्म की शूटिंग 2026 के आखिर तक शुरू हो सकती है।

3.Drishyam 3 की रिलीज डेट क्या है?

अजय देवगन की सबसे सफल थ्रिलर फ्रेंचाइजी अब अपने तीसरे और अंतिम अध्याय की ओर बढ़ रही है। निर्देशक अभिषेक पाठक के अनुसार फिल्म का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है और यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। 'दृश्यम 3' को 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज करने की तैयारी बताई जा रही है।

4.Stree 3 में कौन होगा विलेन?

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की सबसे सफल फिल्मों में शामिल 'स्त्री' का तीसरा पार्ट भी पाइपलाइन में है। 'स्त्री 2' की शानदार सफलता के बाद मेकर्स स्क्रिप्टिंग पूरी कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 2027 या 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार का लीड रोल होगा तो वहीं अक्षय कुमार बतौर विलेन दिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : वेलकम टू द जंगल' के बाद अक्षय कुमार की नई कॉमेडी फिल्म पर अपडेट, जानें रिलीज डेट

5.KGF Chapter 3 फ्लोर पर कब आएगी?

रॉकी भाई यानी यश की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। होम्बले फिल्म्स और निर्देशक प्रशांत नील पहले ही संकेत दे चुके हैं कि KGF Chapter 3 की स्क्रिप्ट तैयार है। जैसे ही यश अपने अन्य प्रोजेक्ट्स से फ्री होंगे, फिल्म फ्लोर पर जा सकती है।

6.क्या Hera Pheri 3 में फिर लौटेगी आइकॉनिक तिकड़ी?

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने की तैयारी में है। कानूनी और आंतरिक विवादों के सुलझने के बाद फिल्म के 2026 के अंत तक फ्लोर पर जाने की चर्चा है। रिलीज 2027 में हो सकती है।

7.Border 3 की शूटिंग कब शुरू होगी?

'बॉर्डर 2' पर काम जारी है, लेकिन इसी बीच मेकर्स भविष्य में 'बॉर्डर 3' और बड़े वॉर यूनिवर्स की योजना पर भी विचार कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर आधिकारिक रिलीज डेट या शूटिंग शेड्यूल की घोषणा अभी नहीं हुई है। हालांकि, प्रोड्यूसर निधि दत्ता इसे अपनी प्रायोरिटी वाली फिल्म बता चुकी हैं।