2026 और 2027 में 8 नई जोड़ियां पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। इनमें 4 जोड़ियां इसी साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी, जबकि 4 का जलवा 2027 में देखने को मिलेगा। जानिए पूरी लिस्ट और किन फिल्मों में साथ दिखेंगे ये 16 स्टार्स।

इंडियन सिनेमा में 2026 और 2027 में जबरदस्त धमाका देखने को मिलने वाला है। बता दें कि नई ऑनस्क्रीन जोड़ियां दर्शकों के बीच उत्साह पैदा करने आ रही है। जब दो बड़े सितारे पहली बार किसी फिल्म में साथ आते हैं तो उनकी केमिस्ट्री को लेकर रिलीज से पहले ही चर्चा शुरू हो जाती है। ऐसी ही कई फ्रेश जोड़ियों का गवाह बनने वाला ये साल और नया साल। इस साल जहां चार नई जोड़ियां पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगी, वहीं 2027 में 4 फ्रेश पेयर अपने नए अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इन फिल्मों में रोमांस, एक्शन, ड्रामा, हॉरर, कॉमेडी और बड़े बजट का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। कई जोड़ियां ऐसी हैं, जिनको देखने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ कास्टिंग पूरी तरह सरप्राइज पैकेज साबित होने वाली हैं। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल...

सिल्वर स्क्रीन पर कौन सी फ्रेश जोड़ियां मजाएंगी धमाल

2026 और 2027 में कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली है। इनमें से ऐसी कई फिल्में हैं, जिसमें न्यू पेयर्स रोमांस करते नजर आएंगे। फैन्स सलमान खान-नयनतारा से लेकर कार्तिक आर्यन-श्रीलीला को साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

1. यश-कियारा आडवाणी

फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में साउथ सुपरस्टार यश और बॉलीवुड हसीना कियारा आडवाणी रोमांस करते नजर आएंगे। ये एक पीरियड गैंगस्टर एक्शन फिल्म है। इसमें यश डबल रोल में हैं। डायरेक्टर गीतू मोहनदास की ये फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

2. रणबीर कपूर-साई पल्लवी

डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को देखने का लोग इंतजार कर रहे हैं।

3. कार्तिक आर्यन-श्रीलीला

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म तू मेरी जिंदगी है 2026 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पहली बार कार्तिक और श्रीलीला की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का संगीत प्रीतम द्वारा तैयार किया गया है।

4. राजकुमार राव-कीर्ति सुरेश

राजकुमार राव के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दोनों फिल्म रफ्तार में साथ दिखेंगे। इसे राजकुमार की पत्नी पत्रलेखा प्रोड्यूस कर रही हैं। बता दें कि ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी।

5. सलमान खान-नयनतारा

सलमान खान साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर नजर आएंगे। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इनकी जोड़ी को देखने फैन्स सबसे ज्यादा बेताब है। दोनों फिल्म SVC63 में नजर आएंगे। इसके डायरेक्टर वम्शी पेदीपल्ली हैं। ये एक्शन पैक्ड फिल्म 2027 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।

6. प्रभास-तृप्ति डिमरी

सुरपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी फिल्म स्पिरिट में साथ काम कर रहे हैं। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म है। डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की ये फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि मूवी में प्रभास डबल रोल में दिखेंगे। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

7. अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण

डायरेक्टर एटली कुमार की फिल्म राका में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है। बताया जा रहा है कि इसमें अल्लू अर्जुन 3 रोल प्ले करते नजर आएंगे। ये एक टाइम ट्रैवल साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म है। ये 2027 में रिलीज हो सकती हैं।

8. इब्राहिम अली खान-श्रीलीला

इब्राहिम अली खान और श्रीलीला की फ्रेश जोड़ी मैडॉक फिल्म्स की अपकमिंग एक्शन-रोमांटिक फिल्म दिलेर में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख कर रहे हैं और इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 2027 तक रिलीज हो सकती हैं।