दिल्ली पुलिस ने अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग करने की प्लानिंग करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो शॉर्पशूटर्स को अरेस्ट किया है। बताया जाता है कि दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते हैं।
मुंबई. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर के बाहर फायरिंग करने की साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो शॉर्पशूटर्स को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के नाम विकास ठाकुर और दीपक सिंह है। दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये दोनों आरोपी और अमिताभ बच्चन से गैंगस्टर की क्या दुश्मनी थी?
आरोप है कि गैंगस्टर 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर अमिताभ बच्चन के कथित बयान से नाराज था और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाना चाहता था। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने ऐसा कोई बयान देने से इनकार किया है। आखिर कौन हैं ये दोनों आरोपी और अमिताभ बच्चन से गैंगस्टर की क्या दुश्मनी थी?
कौन हैं विकास ठाकुर और दीपक सिंह?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में विकास ठाकुर पंजाब के जालंधर का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी दीपक सिंह तरनतारन का निवासी है। दोनों कथित तौर पर विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, विकास ठाकुर दिल्ली के एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए उस पर फायरिंग करने आया था। वहीं, दीपक सिंह पहले से ही पंजाब के एक मर्डर केस में वांटेड था। पुलिस अब दोनों के नेटवर्क और गैंगस्टर से उनके कनेक्शन की जांच कर रही है।
अमिताभ बच्चन को क्यों बनाना चाहते थे निशाना?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर अमिताभ बच्चन से नाराज था। इसकी वजह 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर उनका कथित बयान बताया जा रहा है। आरोप है कि इसी नाराजगी में गैंगस्टर ने अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की योजना बनाई थी।
पुलिस के मुताबिक, दीपक सिंह को मुंबई में कुछ समय तक रुकने के लिए कहा गया था। उसे अमिताभ बच्चन के घर के बाहर फायरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, यह साजिश अंजाम तक पहुंचती, उससे पहले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की हत्या में भी आरोपी
दीपक सिंह का नाम अमृतसर में 3 अक्टूबर को हुई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या में भी सामने आया है। इस मामले में दीपक पुलिस को वांटेड था। उसके साथ हत्या में शामिल पलविंदर सिंह उर्फ काका को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि इस साजिश के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे और विदेश में बैठे गैंगस्टर का इस पूरे मामले में कितना बड़ा नेटवर्क है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।