
अनिल कपूर एक बार फिर टीवी सीरीज 24 में अपने जय सिंह राठौर के किरदार के साथ कमबैक कर रहे हैं। आपको बता दें कि उनकी 24 का नया सीजन नहीं आ रहा है बल्कि इसके पिछले दोनों सीजन को इस बार ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही ये सीरीज एक्शन-थ्रिलर से भरी है। जिन्होंने ये सीरीज पहले नहीं देखी है, उनके पास इसे दोबारा देखने का मौका है। आइए, जानते हैं ये कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है।
अनिल कपूर ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया, जिसमें स्ट्रीमिंग सर्विस को 24 घंटे का समय दिया गया था। हालांकि, समय सीमा खत्म होने से पहले ही, उन्होंने रिलीज की तारीख का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि ये स्पाई थ्रिलर सीरीज में कुछ बदलाव होने वाले हैं। पहले ये कलर्स टीवी पर रियल टाइम पर दिखाई गई थी, लेकिन अब इसे ओटीटी जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। '24' के दोनों सीजन 24 अप्रैल को प्रीमियर होंगे, जिसमें हर शुक्रवार को आठ एपिसोड रिलीज होंगे। अनिल कपूर ने इस शो में वो भूमिका निभाई है जिसे एमी पुरस्कार विजेता कीफर सदरलैंड ने पॉपुलर बनाया था। अनिल कपूर ने सबसे पहले 2010 में मूल अमेरिकी सीरीज के आठवें सीजन में राष्ट्रपति उमर हसन की भूमिका निभाई थी। अनिल ने इस मौके पर बताया कि '24' उनके लिए सिर्फ एक शो नहीं था। इसकी तेज रफ्तार, दबाव और रियल टाइम की कहानी कहने का अंदाज उन्हें लगातार चुनौती देता रहा। ये वो प्रोजेक्ट था जिसने उन्हें चुनौती दी और जो आज भी उनके दिल के बेहद करीब है।
ये भी पढ़ें... Siblings Day: ये 10 TV स्टार्स है रियल लाइफ भाई-बहन, एक के बारे में जान लगेगा झटका
इंडियन सीरीज 24 के 48 एपिसोड काफी शानदार रहे हैं। इसमें टिस्का चोपड़ा ने जय की पत्नी तृषा राठौड़ का किरदार निभाया है, जबकि सपना पब्बी ने उनकी बेटी किरण का रोल प्ले किया है। आदेश खन्ना और अक्षय अजीत सिंह ने सीजन 1 और 2 में उनके बेटे वीर की भूमिका निभाई। इस जासूसी थ्रिलर में नील भूपालम, अनीता राज, मंदिरा बेदी, मधुरिमा तुली, साक्षी तंवर, सुचित्रा पिल्लई, राजीव सिद्धार्थ, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राहुल खन्ना, ऋचा चड्ढा, सिकंदर खेर, आशीष विद्यार्थी, सुरवीन चावला, हर्ष छाया, सुमित कौल, करणवीर शर्मा, सुधांशु पांडे, नवीन पॉलीशेट्टी, आकाश खुराना, अंगद बेदी और अमृता खानविलकर भी हैं। दोनों सीज़न में अनुपम खेर, शबाना आजमी और रोनित रॉय ने कैमियो किया है।
ये भी पढ़ें... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की रौबदार दादीसा कौन हैं? फिल्मों में भी दिखा चुकी हैं जलवा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।