- Home
- Entertainment
- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की रौबदार दादीसा कौन हैं? फिल्मों में भी दिखा चुकी हैं जलवा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की रौबदार दादीसा कौन हैं? फिल्मों में भी दिखा चुकी हैं जलवा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो में कई बार कहानी को आगे बढ़ाने लीप भी लिया गया। वहीं, इसी शो में दादीसा का रौबदार किरदार भी दिखाया गया है। आखिर किसने निभाया है ये रोल और क्या है इस एक्ट्रेस का फिल्मों से ताल्लुक।

ये रिश्ता क्या कहलाता है की दादीसा कौन?
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दादीसा का रोल कर रही एक्ट्रेस अक्सर चर्चा में आ जाती है। बता दें कि सीरियल में दादीसा का रोल अनीता राज प्ले कर रही हैं। उनकी अदायगी की काफी चर्चा भी होती है।
फिल्मों में काम कर चुकी है दादीसा अनीता राज
कम ही लोग जानते हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता में दादीसा का रोल करने वाली एक्ट्रेस अनीता राज फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वे कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही है। उनकी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।
ये भी पढ़ें... YRKKH Maha Dhamaka: उल्टी पड़ेगी अभिरा की चाल, मचेगा भयानक बवाल
किन फिल्मों में किया अनीता राज ने काम
अनीता राज ने मेहंदी रंग लाएगी, दूल्हा बिकता है, जरा सी जिंदगी, प्रेम तपस्या, नौकर बीवी का, जमीन आसमान, जीने नहीं दूंगा, कर्म युद्ध, गुलामी, करिश्मा कुदरत का, प्यार किया है प्यार करेंगे, सत्यमेव जयते, हिरासत, घर घर की कहानी, जलजला, मेरे हसबैंड की बीवी सहित कई फिल्मों में काम किया है।
सुरपरस्टार्स संग काम कर चुकी हैं अनीता राज
अनीता राज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1981 में फिल्म प्रेम गीत से की थी। इसमें उनके हीरो राज बब्बर थे। इसके अलावा उन्होंने धर्मेंद्र, जितेंद्र, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त, ऋषि कपूर, संजीव कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, अनिल कपूर जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है।
अनीता राज की पर्सनल लाइफ
अनीता राज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फिल्म मेकर सुनील हींगोरानी से 1986 में शादी की थी। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम शिवम है। बताया जाता है कि शिवम भी बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें... Naagin 7 Big Twist: कौन है ये रहस्यमयी नाग गुरु? जिसकी एक शक्ति से कांपेगा ड्रैगन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।