अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर हाल ही में एक गंभीर एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। सर्जरी के बाद अब उन्होंने अस्पताल से अपनी हेल्थ अपडेट साझा की है। उनका इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी रिकवरी के लिए दुआ कर रहे हैं।
एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे अनुराग डोभाल
कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दावा किया जाता है कि उन्होंने ख़ुदकुशी की कोशिश की थी। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी और डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी भी की। उनके मैनेजर ने पहले उनकी हेल्थ अपडेट दी थी, जिसके बाद फैंस लगातार चिंता जता रहे थे।
25
ICU से बाहर आए अनुराग डोभाल की इमोशनल पोस्ट
मंगलवार को अनुराग ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा। जिस रास्ते में गया था वहां से आना नामुमकिन था। मेरे लिए ये सब एक चमत्कार से कम नहीं है। मैं आज एक अनाथ हूं। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, लेकिन नया जन्म मिला है तो भगवान ने कुछ सोचा होगा।"
35
मैं ICU से बाहर और सुरक्षित हूं : अनुराग डोभाल
अपनी पोस्ट में अनुराग डोभाल ने आगे लिखा, “बहुत सारे लोग मेरे लिए परेशान हैं। मैं ICU से बाहर हूं और अभी सुरक्षित हूं। जो लोग साथ हैं और जिन्होंने मेरे लिए दुआ की, उनका शुक्रिया। शायद आप लोगों की प्रार्थनाओं की वजह से मुझे ये नया जीवन मिला है। बाकी सब भगवान भरोसे छोड़ दिया है।”
45
डिप्रेशन और फैमिली विवाद को लेकर किया था खुलासा
कुछ हफ्ते पहले अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर 2 घंटे का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने डिप्रेशन और फैमिली विवाद की बात कही थी। उनका दावा था कि उनके परिवार ने उनकी प्रॉपर्टी ले ली और वे उनकी शादी के खिलाफ थे। हालांकि, यह वीडियो बाद में डिलीट कर दिया गया।
55
अनुराग डोभाल का पत्नी ऋतिका चौहान से अलगाव का दावा
अनुराग ने यह भी कहा था कि उनकी पत्नी ऋतिका चौहान उन्हें छोड़कर चली गई हैं। हालांकि, दोनों अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और ऋतिका नौवें महीने में हैं। एक्सीडेंट के बाद ऋतिका चौहान का अस्पताल पहुंचना और अनुराग डोभाल से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।