एयरपोर्ट पर वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का मोबाइल वॉलपेपर

Published : Jun 03, 2026, 03:42 PM IST
एयरपोर्ट पर वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का मोबाइल वॉलपेपर

सार

Anushka Sharma Wallpaper: IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा किससे मिलने वृंदावन पहुंचे थे? एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा के फोन के वॉलपेपर में किसकी तस्वीर दिखाई दी? अनुष्का के फोन का वॉलपेपर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय क्यों बन गया?

Anushka Sharma Phone Wallpaper Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर कोई न कोई खबर सुर्खियों में बनी ही रहती है। हाल ही में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी जिताने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे थे। ये कपल जब भी मौका मिलता है, वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेता है। इस बार भी IPL ट्रॉफी जीतने के फौरन बाद 'विरुष्का' जोड़ी वृंदावन पहुंची और प्रेमानंद महाराज से मिली। इस मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। लेकिन इस बीच, अनुष्का शर्मा के मोबाइल फोन का वॉलपेपर चर्चा का विषय बन गया है।

अनुष्का शर्मा का मोबाइल वॉलपेपर हुआ वायरल

प्रेमानंद महाराज से मिलने के बाद विरुष्का जोड़ी एयरपोर्ट पर नजर आई। इसी दौरान फैंस की नजर अनुष्का के फोन पर पड़ी और उन्होंने गौर से देखा कि उनके फोन का वॉलपेपर क्या है। आमतौर पर लोग अपने पति, पत्नी या बच्चों की फोटो वॉलपेपर पर लगाते हैं। फैंस को भी उम्मीद थी कि अनुष्का के फोन पर विराट कोहली की तस्वीर होगी, लेकिन ऐसा नहीं था। दरअसल, अनुष्का शर्मा के मोबाइल वॉलपेपर पर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज की तस्वीर लगी हुई थी।

 

प्रेमानंद महाराज में गहरी आस्था रखता है विरुष्का कपल!

आपको बता दें कि विराट कोहली भारत के लिए टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वह अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हैं। इसलिए, जब वनडे क्रिकेट या IPL नहीं होता, तो विराट अपनी फैमिली के साथ ज्यादातर वक्त लंदन में बिताते हैं। भारत आने पर ये कपल अक्सर प्रेमानंद महाराज के सामने बैठकर उनके प्रवचन सुनता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

4000 करोड़ की RAMAYAN में रावण क्यों बने सुपरस्टार यश? हुआ सबसे बड़ा खुलासा
पूरे सीन में कपड़े....36 साल बाद ‘अजूबा’ मूवी के बाथटब सीन को लेकर सोनम खान ने किया बड़ा खुलासा