'आवारापन 2' ने 10 दिन में अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' को पछाड़ा, दूसरे रविवार बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड

Published : Aug 24, 2026, 07:58 AM IST
top 5 highest grossing bollywood movies 2026

सार

‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म इमरान हाशमी की पहली सुपरहिट ‘मर्डर’ का प्रॉफिट रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए 202% के मुनाफे में पहुंच गई है।

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ साल 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में शामिल हो गई है। लंबे इंतजार के बाद आई इस सीक्वल ने न सिर्फ पहली फिल्म की यादें ताजा कीं, बल्कि दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ भी बनाई। स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड का फिल्म को बड़ा फायदा मिला और पहले हफ्ते की रफ्तार दूसरे वीकेंड में भी कायम रही। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक एक्शन ड्रामा अब 150 करोड़ रुपए के घरेलू नेट कलेक्शन की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस सफलता ने इमरान हाशमी के करियर में भी एक खास उपलब्धि जोड़ दी है और उनकी पहली सुपरहिट ‘मर्डर’ का प्रॉफिट प्रतिशत पीछे छूट गया है।

‘आवारापन 2’ ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

‘आवारापन 2’ ने 10वें दिन भारत में 8.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह 9वें दिन की कमाई (8.25 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 6.1 फीसदी ज्यादा है। दूसरे रविवार को फिल्म के देशभर में 9,858 शो दिखाए गए। इसके साथ ही फिल्म की घरेलू नेट कमाई 136.25 करोड़ रुपए पहुंच गई, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 162 करोड़ रुपए हो गया है। रविवार को विदेशी बाज़ार में इस फिल्म ने लगभग 1.50 करोड़ रुपए कूटे, जिसके चलते ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 30.30 अरोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने ग्रॉस 192 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

इमरान हाशमी ने ‘मर्डर’ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

‘आवारापन 2’ की सफलता इमरान हाशमी के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि फिल्म ने उनकी पहली सुपरहिट फिल्म ‘मर्डर’ के प्रॉफिट प्रतिशत को पीछे छोड़ दिया है। 2004 में आई ‘मर्डर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 प्रतिशत का प्रॉफिट दर्ज किया था। वहीं, ‘आवारापन 2’ ने महज 10 दिनों में अनुमानित करीब 202 प्रतिशत से ज्यादा का प्रॉफिट हासिल कर लिया है। 'आवारापन 2' का बजट और प्रॉफिट इस प्रकार है:-

  • बजट : 45 करोड़ रुपए
  • भारत में कलेक्शन : 136.25 करोड़ रुपए
  • प्रॉफिट : 91.25 करोड़ रुपए (लगभग 202.8 फीसदी)

2026 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी ‘आवारापन 2'

‘आवारापन 2’ अब 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। फिल्म ने अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ (वेलकम 3) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने लाइफटाइम 134.11 करोड़ रुपए कमाए थे।

2026 की टॉप 5 सबसे कमाऊ बॉलीवुड फ़िल्में

रैंकफिल्मनेट कलेक्शन
1धुरंधर 2 : द रिवेंज1,081 करोड़ रुपए
2बॉर्डर 2329 करोड़ रुपए
3भूत बंगला182 करोड़ रुपए
4धमाल 4168 करोड़ रुपए
5आवारापन 2136.25 करोड़ रुपए

‘आवारापन 2’ में कौन-कौन से कलाकार हैं?

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता को इमरान हाशमी के लिए खास कमबैक के तौर पर देखा जा रहा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सनी देओल-प्रिटी जिंटा की 5 फिल्मों में बस एक चली, 'बंटवारा 1947' समेत 4 का निकला BO पर दम
मुगल-ए-आजम से धुरंधर: 7 दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-7 फिल्में