रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को सलमान खान के कैमियो ने खास बना दिया है। इसकी चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। क्या आप जानते हैं कि 23 साल पहले सलमान कैमियो कर एक ऐसी फिल्म को हिट करा चुके हैं, जिसे खरीददार भी नहीं मिल रहे थे।
हम बात कर रहे हैं 2003 में रिलीज हुई 'बागबान' की, जिसे 'महाभारत' फेम रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। लेकिन फिल्म बनने के बाद डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इसे ठुकरा दिया। कहा “यह बहुत ओल्ड फैशंड फिल्म है।” उस समय अमिताभ बच्चन का करियर भी कमजोर दौर में था, जिसके चलते डिस्ट्रीब्यूटर्स को फिल्म पर भरोसा और कम हो गया।
25
सलमान खान की एंट्री बनी टर्निंग पॉइंट
मुश्किल वक्त में सुझाव आया कि सलमान खान को गेस्ट अपीयरेंस में लिया जाए। रवि चोपड़ा उनसे मिलने पहुंचे। सलमान ने कहानी सुनते ही कहा, “यह लड़का मुझे पसंद आया, क्योंकि अपने पैरेंट्स के साथ मेरा कॉन्सेप्ट बिल्कुल ऐसा ही है। मैं उनकी पूजा करता हूं। मैं रोल करूंगा।” उन्होंने फीस या शर्तों की कोई बात नहीं की।
रवि चोपड़ा की पत्नी रेणु चोपड़ा ने पिंकविला से हुई एक बातचीत में बताया था कि सलमान बेहद सादगी से रहते थे। बकौल रेणु, “दो कमरे का घर… जिम भी घर में… और जब रवि जी उनका इंतज़ार कर रहे थे तो उनके दोनों भाई बिना शर्ट के सामने आए तो रवि जी को लगा कि वो ज्यादा कपड़े पहनकर आ गए हैं।” रेणु के मुताबिक़, सलमान ने कहानी सुनी और झटके में फिल्म के लिए हां कह दिया।
45
धीमी शुरुआत, फिर बड़ी हिट बनी 'बागबान'
लगभग 181 मिनट लंबी बागबान शुरुआती 4 दिनों मेंनहीं चली, लेकिन बाद में दर्शकों का प्यार मिला और फिल्म हिट हो गई। करीब 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 20.65 करोड़ और दुनियाभर में 43.11 करोड़ का कलेक्शन किया।
20 साल पुरानी कहानी, रवि चोपड़ा ने जिद कर बनाई फिल्म
रेणु के मुताबिक, ‘बागबान’ की कहानी बी. आर. चोपड़ा ने लगभग 20 साल पहले लिखी थी। लेकिन लोग उन्हें इसे बनाने से रोकते थे। ‘महाभारत’ के दौरान रवि चोपड़ा ने यह कहानी सुनी और रो पड़े। उन्होंने इस फिल्म को बनाने की ठान ली। सबके मना करने के बावजूद उन्होंने जिद कर फिल्म बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।