अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रखा है। इसी बीच एक जबरदस्त खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अक्षय की फिल्म टॉप 10 सबसे कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। देखते हैं टॉप 10 में कौन सी फिल्म किस नंबर पर हैं।
श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 सबसे कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर हैं। फिल्म ने इंडिया में 627.5 करोड़ का बिजनेस किया था।
210
2. फिल्म भूल भुलैया 3
सबसे कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की फिल्म भूल भुलैया 3 दूसरे नंबर पर हैं। फिल्म ने 281.56 करोड़ का कारोबार किया था।
अजय देवगन, तब्बू, अरशद वारसी की फिल्म गोलमाल अगेन सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। फिल्म ने 205.72 करोड़ का कलेक्शन किया था।
410
फिल्म भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 भी इस लिस्ट में शामिल है। सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में ये चौथे नंबर पर है। मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 185.57 करोड़ का बिजनेस किया था।
510
फिल्म थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। लिस्ट में ये फिल्म 5वें नंबर पर है। इसने 157.05 करोड़ का कलेक्शन किया था।
610
फिल्म द राजा साब
प्रभास और संजय दत्त की फिल्म द राजा साब यूं तो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। लेकिन फिर भी ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉरर कॉमेडी मूवीज की लिस्ट में शामिल है। इसने 146.04 करोड़ कमाए थे।
710
फिल्म स्त्री
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और अपारशक्ति खुराना की फिल्म स्त्री भी इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 129.67 करोड़ कमाए थे।
810
फिल्म मुंज्या
अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था। सबसे ज्यादा कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में ये 8वें नंबर पर है। फिल्म ने 108 करोड़ कमाए थे।
910
फिल्म भूत बंगला
अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म भूत बंगला ने इस लिस्ट में एंट्री मार ली है। सबसे ज्यादा कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में ये 9वें नंबर पर है। इसने अभी तक यानी 9 दिन में 100.90 करोड़ कमा लिए हैं।
1010
फिल्म सर्वम माया
मलयालम फिल्म सर्वम माया भी सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। ये मूवी 10वें नंबर पर है। निविन पॉली और रिया शिबू की इस फिल्म ने 76.84 करोड़ कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।