- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla Collection Day 9: अक्षय कुमार की फिल्म का जलवा, 9वें दिन छापे इतने नोट
Bhooth Bangla Collection Day 9: अक्षय कुमार की फिल्म का जलवा, 9वें दिन छापे इतने नोट
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही है। फिल्म की रिलीज को 9 दिन हो गए हैं। 9वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा काफी चौंकने वाला है। बता दें कि फिल्म ने कमाई में जबरदस्त छलांग लगाई है। बता दें कि प्रियदर्शन इसके डायरेक्टर हैं।

फिल्म भूत बंगला का जलवा
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर लगातार जलवा दिखा रही है। 17 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म को 9 दिन हो गए हैं। 9वें दिन फिल्म ने तगड़ा हाथ मारते हुए एक बार फिर शानदार कमाई की।
भूत बंगला का 9वें दिन का कलेक्शन
sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म भूत बंगला ने 9वें दिन 7.58 करोड़ की शानदार कमाई की है। 8वें दिन के मुकाबले ये आंकड़ा बेहतरीन है। बता दें कि 8वें दिन मूवी ने 5.75 करोड़ ही कमाए थे। मूवी को 7210 शोज में दिखाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें... May 2026 Upcoming Films: मई में रिलीज हो रहीं ये 9 बड़ी फिल्में, देखें पूरे महीने का फिल्म कैलेंडर
फिल्म भूत बंगला का नेट कलेक्शन
फिल्म भूत बंगला को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अभी तक नेट 97.73 करोड़ कमा लिए हैं। ये आंकड़ा जल्दी ही 100 करोड़ में बदल जाएगा। वहीं, इसकी ग्रॉस कलेक्शन 116.15 करोड़ हो गया है।
वर्ल्डवाइड भूत बंगला ने कितना कमाया
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म भूत बंगला को ओवरसीज में पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने 9 दिन में 156.03 करोड़ कमा लिए हैं और जल्दी ही ये 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी। फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 37.50 करोड़ हो गया है।
फिल्म भूत बंगला का डे वाइज बिजनेस
भूत बंगला ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन 19 करोड़ और तीसरे दिन इसने 23 करोड़ का बिजनेस किया था। चौथे दिन 6.75 करोड़, 5वें दिन 8 करोड़ और छठे दिन 6.15 करोड़ का कारोबार किया था। 7वें दिन 5.50 करोड़ और 8वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की थी।
भूत बंगला का बजट और स्टार कास्ट
डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बू, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, असरानी, राजेश शर्मा आदि लीड रोल में हैं। 120 करोड़ की फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर और अक्षय कुमार ने मिलकर प्रोड्यूसर किया है।
ये भी पढ़ें... OTT Dhamaka: आ रहे 25 सीरीज के सीक्वल, सबसे ज्यादा Netflix-अमेजन प्राइम पर होंगे स्ट्रीम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।