पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के खिलाफ क्यों खड़ी हो रही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री

भोजपुरी फिल्मों और गानों के सुपरस्टार रह चुके रवि किशन ने एक इंटरव्यू में चेतावनी भर लहजे में कहा है कि, खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच रस्साकसी से इंडस्ट्री को बड़ा भुगतान भोगना पड़ सकता है।इससे पहले सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी दोनों को नसीहत दे चुकी हैं।

Rupesh Sahu | Published : May 9, 2022 1:48 PM IST / Updated: May 09 2022, 07:38 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Khesari Lal VS Pawan Singh : पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक दूसरे पर वार-पलटवार में लेग हुए हैं। अश्लीलता के खिलाफ हुआ ये मुद्दा अब जातिवाद पर आकर टिक गया है। हर दिन इस विवाद में कुछ नया जुड़ता जा रहा है। इन दो सुपरस्टार के बीच जारी विवाद से भोजपुरी इंडस्ट्री को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ बड़ी कंपनियां इस इंडस्ट्री में निवेश करने का मन बना रही थी, वे अब दूर भी जा सकती हैं। 

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह भोजपुरी के बड़े नाम हैं। यदि एक कुछ बोलता है तो उसका प्रभाव भोजपुरिया दर्शकों पर जरुर होता है। वहीं दोनों एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाल रहे हैं, इससे कहीं ना कहीं इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है। इसको लेकर पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है। अब तो लीजेंड स्टार दोनों को इंडस्ट्री से बाहर किए जाने की वकालत भी करने लगे हैं। 

Latest Videos

रवि किशन ने दोनों कलाकारों को चेताया
भोजपुरी फिल्मों और गानों के सुपरस्टार रह चुके रवि किशन ने एक इंटरव्यू में चेतावनी भर लहजे में कहा है कि, खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच रस्साकसी से इंडस्ट्री को बड़ा भुगतान भोगना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री बड़ी  बनती जा रही है। उन्होंने खुद यहां कि तकरीबन 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, वहीं इस इंडस्ट्री में नया बखेड़ा देखकर दुख होता है। इस इंडस्ट्री से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। ऐसे में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का विवाद इस इंडस्ट्री को तबाह कर सकता है। 

अक्षरा सिंह ने दी नसीहत
इससे पहले सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी दोनों को नसीहत दे चुकी हैं, उन्होंने कहा था कि मुश्किल यही है कि कुछ लोगों को महज 4 दिन आए हुए हैं, इंडस्ट्री में लेकिन ये खुद को सुपरस्टार समझते हैं। ये लोग दूसरों को कुछ  समझते ही नहीं हैं। अक्षरा ने कहा कि किसी से कुछ सीखना है तो  मनोज तिवारी और रविकिशन ( Manoj Tiwari and Ravikishan) से सीखिए जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को इस मुकाम तक पहुंचाया है। 

निरहुआ ने खेसारी पर किया था कटाक्ष
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने इस विवाद पर अपनी राय दे चुके हैं। निरहुआ ने वैसे तो हम सभी का आपस में बहुत प्रेम हैं। लेकिन  खेसारी की एक बुरी आदत है कि वह जब भी पवन भैया के सामने होते हैं तो प्रॉपर्टी खरीदने का जिक्र करते हैं।इससे पवन भैया उखड़ जाते हैं। 
 

ये भी पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा लाडली संग मना रही First Mother's Day, प्रिटी जिंटा-भारती सिंह के लिए भी है ये दिन खास

नम्रता मल्ला का नया फोटोशूट देख उड़े होश, भोजपुरी क्वीन की अदाओं को देख आंहें भर रहे फैन्स, PHOTOS

करीना-करिश्मा से ऐश्वर्या राय तक 10 PHOTOS में देखें कैसी है इन हीरोइनों की अपने बच्चों संग बॉन्डिंग

Mother's Day 2022:मलाइका अरोड़ा से श्रिया सरन तक बेहद ग्लैमरस हैं बॉलीवुड की मदर्स, देखें सुपर मॉम की फोटोज

Mothers Day 2022:काजोल से लेकर सारा अली खान तक इन सेलेब्स ने मां को किया कॉपी,देखें इनकी खूबसूरत बॉन्डिं

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा