
एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। खबरों की मानें तो उनकी बॉडी वाराणसी के एक होटल में मिली। उनके द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है। वैसे, आपको बता दें कि मौत के कुछ घंटे पहले ही आकांक्षा का गाना ये आरा कभी हारा नहीं... रिलीज हुआ था, जो अब उनका आखिरी गाना बन गया है। बता दें कि इस गाने में उनके साथ सुपरस्टार पवन सिंह नजर आ रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने आवाज दी है। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक तरफ जहां फैन्स गाने की तारीफ कर रहे है तो दूसरी तरफ आकांक्षा की सुसाइड की बात सुनकर शोक भी जता रहे हैं।
लाल गोल्डन स्कर्ट में नजर आई आकांक्षा दुबे
आकांक्षा दुबे का जो म्यूजिक वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनका कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। सामने आए गाने में वह लाल और गोल्डन कलर का स्कर्ट पहने हुए है। उन्होंने ढेर सारी गोल्डन ज्वैलरी भी कैरी कर रखी है। वीडियो में उनका डांस देखने लायक है। वहीं, पवन सिंह भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। पहले तो पवन बैठकर आकांक्षा का डांस देखते है और उसके बाद खुद भी डांस करने लगते हैं। गाने में दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। बता दें कि इस गाने को कुछ घंटों में ही 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
फैन्स कर गाने की तारीफ, जताया शोक भी
आपको बता दें कि आकांक्षा दुबे और पवन सिंह के गाने को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। एक ने लिखा- पूजा बिना हवन के भोजपुरी बिना पवन के अधुरा लगता है। एक अन्य ने लिखा- पावर स्टार पवन सिंह हमेशा से ही भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग रहे हैं। एक बोला- पवन सिंह सिर्फ एक सिंगर नहीं हैं, वह अरबों लोगों के लिए एक इमोशन हैं। एक ने लिखा- दिल को छू जाने वाला गाना और आवा, शुक्रिया पवन सर जी। एक ने शोक जताते हुए लिखा- बहुत ही दुख हुआ यह सुन कर की भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे अब हमारे बीच में नहीं रही, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। एक अन्य ने लिखा- इस गाने की हीरोइन अब हमारे बीच नहीं रही, दुखद। एक ने लिखा- बहुत दुख की बात है कि भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहुर हीरोइन #आकांक्षा दुबे जी अब इस दुनिया में नहीं रही। एक ने लिखा- क्या शानदार परफॉर्मेंस है पावर स्टार पवन सिंह की, ॐ शांति प्रभु आकांक्षा दुबे की आत्मा को शांति दे।
ये भी पढ़ें...
सीक्रेट मैरिज के बाद खुला TV की किन्नर बहू के 'पति' की बेटी का राज भी, 2 महीने की है लाडली
एकता कपूर के शो में काम करने वाले खाते थे कॉकरोच वाला खाना, स्मृति ईरानी ने ऐसे फोड़ा था भांडा
अपनी नाजायज औलाद से थी इस एक्टर को नफरत, कभी नहीं दिया प्यार फिर सुपरस्टार बेटी ने इस तरह लिया बदला
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।