नए गाने में दिखी अरविंद अकेला कल्लू और माही श्रीवास्तव की जबर्दस्त केमिस्ट्री, नोकझोंक ने जीता दर्शकों का दिल

Published : Mar 23, 2023, 09:38 AM IST
Arvind Akela Kallu New Song

सार

अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की आवाज़ वाला यह गाना हाल ही में रिलीज किया गया है। गाने में माही श्रीवास्तव की अदाएं और कल्लू के साथ उनकी नोकझोंक दर्शकों के दिल को छू रही है। इस गाने का निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर-एक्टर अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों एक से एक सुपरहिट गाने देते हुए दिख रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। अरविंद अकेला कल्लू के गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। अरविंद अकेला कल्लू के चाहने वाले करोड़ों में हैं। वही ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज भी आज इंडस्ट्री में अपनी आवाज के दम पर राज कर रही है। इनके गाए हुए सभी गाने दर्शकों के दिल को छू जाते है। अब इन दोनों सिंगर का नया धमाकेदार चईता गीत 'देहिया खोजे AC' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी अदाओं का जादू चलती हुई नजर आ रही हैं।

गाने में कल्लू और माही की नोकझोंक

'देहिया खोजे AC' में अरविंद अकेला कल्लू और माही श्रीवास्तव की मीठी सी नोकझोंक देखने को मिल रही है। जिसमें कल्लू कहते है कि 'मांगातानी आतना ता दे तारु हेतनी... कईहा ले पेट भरी बोला धरमपत्नी...बुझा परसानी तड़पत बानी... एकही नख़रा करेलु हरमेसी...।' इस पर माही जवाब में कहती है कि 'होखता पसीना हमारा बेसी, बलमुआ देहिया खोजे AC...।'

जबर्दस्त केमिस्ट्री पसंद कर रहे दर्शक

गाने में दोनों के बीच की लाजवाब केमिस्ट्री इसे बार देखने पर मजबूर कर रही है। वही गाने में भरपूर बैकग्राउंड डांसरों के साथ इसकी देहाती लोकेशन भी दर्शकों को भा रही है। गाने को पूरे देसीपन के साथ बनाया गया है जो दर्शकों को मदमस्त कर रहा है। 

निर्माता रत्नाकर कुमार की पेशकश

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'देहिया खोजे AC' को सिंगर-एक्टर अरविंद अकेला कल्लू और ट्रेडिंग सिंगर शिल्पी राज ने साथ मिलकर गया है। इसको प्रभु विशुनपुरी ने लिखा है। गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। वही इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन रवि पंडित ने किया है। गाने के कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता है। परिकल्पना अरविंद मिश्रा, सहयोग गुड्डू जी पांडेय,हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा, एडिटर दीपक पंडित और डीआई रोहित ने किया है। (गाने का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

और पढ़ें…

'मैं उनके जैसे ही मुसलमान चाहता हूं', जानिए आखिर क्यों राज ठाकरे ने जावेद अख्तर पर दिया यह बड़ा बयान

TV पर मां दुर्गा के रोल में दिख चुकीं ये एक्ट्रेस, असल लाइफ में जीती हैं बेहद ग्लैमरस लाइफ

बुरे सपने जैसा था सलमान खान का साथ', जब ऐश्वर्या राय ने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ निकाली थी भड़ास

खालिस्तान के सपोर्ट के चलते अरेस्ट हो सकते हैं दिलजीत दोसांझ, कंगना रनोट ने दी पंजाबी सिंगर को चेतावनी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट