MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 'बुरे सपने जैसा था सलमान खान का साथ', जब ऐश्वर्या राय ने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ निकाली थी भड़ास

'बुरे सपने जैसा था सलमान खान का साथ', जब ऐश्वर्या राय ने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ निकाली थी भड़ास

एंटरटेनमेंट डेस्क. 90 के दशक में सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जितना चर्चा में उनका रोमांस रहा था, उससे भी ज्यादा चर्चा उनके ब्रेक की हुई थी। सलमान के साथ अपने ब्रेकअप की कहानी ऐश्वर्या ने खुद बताई थी।

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 22 2023, 06:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
Image Credit : Social Media

सलमान के साथ ब्रेकअप पर दिया गया ऐश्वर्या राय का स्टेटमेंट तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, ऐश्वर्या और सलमान फिल्म 'हम दिल चुके सनम' के सेट पर एक-दूसरे के करीब आए थे, जो कि 1999 में रिलीज हुई थी। 2001 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

211
Image Credit : Social Media

ब्रेकअप के बाद साल 2002 में ऐश्वर्या ने इस पर सफाई दी थी, जो दिल दहलाने वाली थी। ऐश्वर्या ने लिखा था, "अपनी भलाई, अपनी पवित्रता, अपनी गरिमा और अपने परिवार की गरिमा को देखते हुए यह बहुत हो गया। मैं मिस्टर सलमान खान के साथ काम नहीं करूंगी।"

311
Image Credit : Social Media

ऐश्वर्या ने आगे लिखा था, "सलमान खान के साथ का चैप्टर मेरे लिए बुरा सपना था और मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि यह ख़त्म हो गया।"

411
Image Credit : Social Media

ऐश्वर्या ने अपने लंबे से स्टेटमेंट में लिखा था, "मैं सलमान खान की शराब की लत, उनके दुर्व्यवहार से तंग आ गई थी। बावजूद इसके मैं उनके साथ खड़ी रही। और बदले में मुझे क्या मिला, उसका अब्यूज (वर्बल, शारीरिक और भावनात्मक), बेवफाई और अपमान।"

511
Image Credit : Social Media

ऐश्वर्या ने कहा, "जहां मैंने उनके और उनके गलत कामों को लेकर गरिमामय चुप्पी साधकर रखी, वहीं उन्होंने (उनके परिवार और दोस्तों ने) बार-बार गैर जिम्मेदाराना अफवाह फैलाकर मेरे और मेरे परिवार के सम्मान, गरिमा और गौरव पर हमला किया।"

611
Image Credit : Social Media

ऐश्वर्या कहती हैं, "इसीलिए हर स्वाभिमानी महिला की तरह और भगवान को साक्षी मानकर मैंने काफी कहा और लगभग दो साल पहले इसे ख़त्म कर दिया। लेकिन मेरी चुप्पी को सभी ने गलत तरीके से लिया और मेरे खिलाफ बेबुनियाद अफवाह फैलाई। साथ ही यह कोशिश की कि को-स्टार्स के साथ मेरे स्वस्थ कामकाजी संबंध खराब हो जाएं।"

711
Image Credit : Social Media

ख़बरों की मानें तो सलमान खान के साथ झगड़े का असर यह हुआ कि ऐश्वर्या को शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म 'चलते-चलते' से हाथ धोना पड़ा था। फिल्म के मेकर्स ने उनकी जगह इसमें रानी मुखर्जी को ले लिया था। बताया जाता है कि जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तब सलमान खान सेट पर पहुंच गए थे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे।

811
Image Credit : Social Media

कहा यह भी जाता है कि फिल्म के सेट पर सलमान खान की शाहरुख़ खान से भी लड़ाई हो गई थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जाता है कि एक बार सलमान खान नशे की हालत में ऐश्वर्या राय के घर पहुंच गए थे और जोर-जोर से उनका दरवाजा पीटने लगे थे।

911
Image Credit : Social Media

बता दें कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय की नजदीकिया विवेक ओबेरॉय के साथ बढ़ गई थीं। दोनों फिल्म 'क्यों हो गया ना' के सेट पर करीब आए थे। हालांकि, सलमान को यह नागवार गुजरा था और उन्होंने विवेक के साथ ना केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें जान से मारने तक की धमकी तक दे डाली थी।

1011
Image Credit : Social Media

विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि एक रात सलमान ने उन्हें बार-बार कॉल कर उन्हें और उनके फैमिली मेंबर्स को गंदी-गंदी गालियां दी थीं। हालांकि, विवेक को यह प्रेस कॉन्फ्रेंस करना उन्हें ही भारी पड़ा था। इस घटना के बाद बॉलीवुड में उन्हें काम मिलना बंद हो गया था।

1111
Image Credit : Social Media

विवेक से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन के करीब आईं और 2007 में उन्होंने शादी कर ली। वे और अभिषेक बेटी आराध्या के पैरेंट्स हैं, जिसका जन्म 16 नवम्बर 2011 को हुआ था।

और पढ़ें…

खालिस्तान के सपोर्ट के चलते अरेस्ट हो सकते हैं दिलजीत दोसांझ, कंगना रनोट ने दी पंजाबी सिंगर को चेतावनी

Exclusive: 'Rocket Boys' में क्यों डाले गए रजा जैसे फिक्शन किरदार, डायरेक्टर ने बताई असली वजह

आईपीएस ऑफिसर' बनी खेसारी लाल यादव की हीरोइन, खाकी वर्दी में तस्वीरें हो रहीं जमकर वायरल

असल लाइफ में 'बधाई हो': 23 साल की एक्ट्रेस की मां ने दिया बेटी को जन्म, खुशखबरी शेयर कर बोली- मैं शर्म क्यों करूं?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
सलमान खान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image2
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image3
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image4
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
Recommended image5
Dhurandhar 2 Teaser: ल्यारी का नया किंग, सबसे बड़ा विलेन,1.12 मिनट में खुला ‘धुरंधर 2’ का पूरा गेम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved