'Akshara' से अक्षरा सिंह का नया लुक Out, डबल शेड में एक्ट्रेस ने जीता फैन्स का दिल

Published : Aug 30, 2023, 03:31 PM IST
Akshara Singh Actress

सार

अक्षरा सिंह को जन्मदिन पर खूब बधाइयां मिल रही हैं तो वहीं उनकी फिल्म 'अक्षरा' से उनके के दूसरे लुक के लिए भी उन्हें सराहना भी मिल रही है। अक्षरा इस लुक में डबल शेड में नजर आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज जहां अक्षरा सिंह का जन्मदिन है, वहीं आज ही रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'अक्षरा' का दूसरा लुक भी आउट कर दिया है। फिल्म का सेकेंड लुक और भी बेहतरीन है। इसमें अक्षरा का डबल शेड देखने को मिल रही है। जहां एक ओर वे राजस्थानी से मिलते–जुलते परिधान में हसुआ लेकर नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर वे एक पारिवारिक महिला के रूप में भी नजर आ रही हैं। उनका यह रूप भोजपुरी भाषी क्षेत्रों में स्कूल टीचर का होता है। अक्षरा के दोनों शेड बेहद आकर्षक हैं और फिल्म का लुक उनके खास दिन पर रिवील हुआ है, तो फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई के साथ फिल्म की सक्सेस के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

खूब वायरल हुआ था अक्षरा का पहला लुक

फिल्म का फर्स्ट लुक भी खूब वायरल हुआ था और लोगों ने उस वक्त भी उसे खूब प्यार दिया था, जिसमें अक्षरा सिंह बेहद गुस्से में नजर आ रही थीं। गुस्सा भी इतना कि हसुआ उठाने की नौबत थी। तब यह इस तस्वीर को अक्षरा सिंह ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर भी किया है। बताते चलें कि अक्षरा सिंह की यह फिल्म भी महिला सशक्तिकरण पर आधारित होने वाली है। फिल्म के टाइटल में अक्षरा सिंह के नाम को ही रखा गया है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव और निर्देशक देव पांडेय एवं लेखक राकेश त्रिपाठी हैं, जिन्होंने अक्षरा सिंह को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनके साथ फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू ने अक्षरा की लंबी उम्र की कामना की।

 

 

शुभकामनाएं मिलने से एक्साइटेड हैं अक्षरा

सभी से मिल रहीं शुभकामनाओं से गदगद अक्षरा सिंह ने फिल्म 'अक्षरा' के मेकर्स, कलाकार और अपने सभी चाहने वाले को शुक्रिया कहा। अक्षरा ने कहा, “जन्मदिन पर लोगों का बहुत सारा प्यार मिल रहा है और मेरी फिल्म के पोस्टर भी सभी को पसंद आ रहा है। इससे बड़ा दिन मेरे लिए और क्या हो सकता है। बस जन्मदिन पर एक विश अपने फैंस से पूरी करने की उम्मीद रखती हूं कि जब भी मेरी यह फिल्म रिलीज हो। आप जरूर देखें।”

'अक्षरा' की स्टारकास्ट और क्रू मेंबर्स

बताते चलें कि वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म “अक्षरा” में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर.नरेंद्र, आर्यन विश्वकर्मा, कानू मुखर्जी, सोनू सनम माही, कन्हिया एस.विश्वकर्मा, सौरव चौधरी, सनाया गुप्ता, रितिका सिंह, पप्पू खान, एचआरपी बाबू, चंचल त्रिपाठी और सतीश यादव प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव 'कवि जी', सभा वर्मा, फनिदर राव व राकेश निराला हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। छायाकार जगविंदर सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), क्रिएटिव डायरेक्टर कन्हैया एस.विश्वकर्मा और वीएफएक्स फरहान जादा हैं। कला राम बाबू ठाकुर, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और एक्शन प्रदीप खड़का का है।

और पढ़ें…

बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया तो क्या करेंगी SRK की बेटी? सुहाना ने खुद बताया

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम