एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म ‘राज’ का धांसू ट्रेलर आउट कर दिया गया है। एसआरके म्यूजिक फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किए गए इस ट्रेलर को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। जानिए फिल्म के बारे में…
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद साफ जाहिर होता है कि यह फिल्म हॉरर कॉमेडी है। साथ ही यह फिल्म कंटेंट प्रधान भी है, जो भोजपुरी के दर्शकों को गुदगुदाएगी भी और खूब डराएगा भी।
27
बॉलीवुड की तरह बनी फिल्म
ऐसी फिल्में अब तक सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनती थीं, लेकिन निर्देशक लाल बाबू पंडित ने इस जॉनर की फिल्म को भोजपुरी में बनाकर दर्शकों को मनोरंजन का एक अलग विकल्प दिया है, जो कितना सफल होता है यह फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं।
37
3 मिनट 22 सेकेंड का ट्रेलर
बात कर लेते हैं फिल्म 'राज' के ट्रेलर की। 3 मिनट 22 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत अरविंद अकेला कल्लू की एंट्री से होती है, जिसमें उनकी शादी की बात चल रही होती है।
47
भूत का बेहद डरावना लुक
ट्रेलर में एक दो सिक्वेंस बाद ही भूत की एंट्री होती है। भूत का लुक बेहद डरावना है और यह पूरे ट्रेलर में भी देखने को मिलता है।
57
भूत लाएगा शादीशुदा जिंदगी में तूफ़ान
कल्लू की शादी हो जाती है, लेकिन भूत कल्लू को परेशान करती है और अपने दो बच्चे कल्लू के मत्थे बांध देती है। इससे कल्लू के नवविवाहित जीवन में तूफान आता है। हालांकि पूरे ट्रेलर में यह स्पष्ट नहीं है कि भूत और कल्लू का रिश्ता क्या है, जो एक सस्पेंस भी क्रिएट करता है।
67
ट्रेलर में कॉमेडी, इमोशन सबकुछ
ट्रेलर में कॉमेडी भी है। इमोशन भी है। खूबसूरत गाने भी हैं और डरावना मंजर भी है। इस फिल्म में वीएफएक्स का भी खूब इस्तेमाल किया गया है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी, बस इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। (ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें)
77
फिल्म में इनकी अहम भूमिका
सामाजिक और पारिवारिक फिल्म ‘राज’ में अरविंद अकेला कल्लू, पूजा गांगुली के अलावा अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा मुख्य भूमिका हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।