
एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी इंडस्ट्री सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू के लेटेस्ट सॉन्ग 'हद कS के जो' रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। म्यूजिक वीडियो में शिल्पी राज की आवाज पर श्वेता म्हारा की अदाओं ने तड़का लगाया है। गाने को भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
श्वेता म्हारा की अदाओं के दीवाने हुए दर्शक
वायरल हो रहे सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू और श्वेता म्हारा ने दमदार डांस मूव्स से समां बांध दिया है। वहीं शिल्पी राज तो भोजपुरी की स्टार सिंगर हैं, उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू के साथ मिलकर जो तान छेड़ी है, वो श्रोताओं और दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। म्यूजिक वीडियो मे शानदार सिनेमेटोग्राफी और बेहतरीन कोरियोग्राफी इसे खास बना रहे हैं।
अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने बांधा समां
गाना 'हद कS के जो' को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने एक इंटरव्यू में बताया कि, "ये सॉन्ग को शूट करते समय उन्हें बहुत पॉजिटिव फीलिंग्स आईं थी, उन्हें महसूस हुआ कि ये गाना उनके दिल के बेहद करीब है। इसमें उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी है। फैंस का प्यार और सपोर्ट देखकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। वहीं शिल्पी राज और श्वेता म्हारा के साथ काम करना हमेशा से बेहतरीन एक्सपीरिएंस रहा है। 'हद कS के जो' की टीम ने अपना 100 फीसदी दिया है। हम जानते हैं कि आप सभी हमें बहुत प्यार करते हैं। इसी से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कल्लू ने अपने फैंस से अपील की है कि वे गाने को खूब एंजॉय करें और अपना रिएक्शन भी शेयर करें।
श्वेता म्हारा ने की कल्लू और शिल्पी राज की तारीफ
श्वेता म्हारा भी इस गाने का पार्ट बनकर बेहद खुश नजर आईं, उन्होंने एक स्टेटमेंट में कहा कि अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज के साथ होना, मतलब सक्सेस की गारंटी होना है। दोनों ही बहुत मंझे हुए कलाकार हैं। श्वेता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि गाने को लोगों का इतना प्यार मिल रहा है।
देखें म्यूजिक वीडियो-
'हद कS के जो' की स्टार कास्ट
अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गीत को आवाजें दी हैं। वहीं कल्लू और श्वेता म्हारा पर इसे पिक्चराइज किया गया है। निर्मल योगेश ने इस गाने को लिखा है। आर्या शर्मा ने इसका म्यूजिक तैयार किया, वहीं नितेश सिंह ने इस म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है। कोरियोग्राफर विष्णु कुमार का डांस डायरेक्शन तो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें-
Amrapali dubey क्यों नहीं बदलना चाहती फिगर ! ये 10 बातें बनाती हैं सबसे खास
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।