नाबालिग से रेप के आरोप में भोजपुरी सिंगर गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करने के बाद हुआ खुलासा

Published : Jun 09, 2023, 07:32 AM ISTUpdated : Jun 09, 2023, 07:49 AM IST
bhojpuri singer babul bihari arrested

सार

Bhojpuri Singer Babul Bihari Arrested: सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी जिन्हें अभिषेक के नाम से भी जाना जाता है, को पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से हिला देने वाली खबर सामने आ रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी को एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो मामला दो साल पुराना है और उस वक्त सामने आया जब सिंगर ने लड़की की आपत्तिजनक फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले अभिषेक (21) के रूप में हुई है, जिसे भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी के नाम से भी जाना जाता है। वह बिहार का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल पर 27,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। बता दें कि घटना गुडगांव की है।

2 साल पुराना है भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी का मामला

पुलिस का कहना है कि आरोपी दो साल पहले राजीव नगर इलाके में रहता था और इसी दौरान उसने 13 साल की बच्ची से दोस्ती की और फिर उसको बहला-फुसलाकर एक होटल के कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी तस्वीरें भी क्लिक की। घटना के बाद नाबालिग काफी डर गई और उसने आरोपी से दूरी बना ली। इतना ही नही नाबालिग ने उसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले नाबालिग की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन फोटोज को देखने के बाद पीड़िता के परिवार ने लड़की से पूछताछ की, जिसके बाद उनसे खुद के साथ हुई घटना के बारे में बताया। पीड़िता के परिजन बुधवार को उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे थे।

पुलिस ने किया भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी को अरेस्ट

कहा जा रहा है कि पीड़िता की काउंसलिंग के बाद आरोपी के खिलाफ सेक्टर 14 थाने में बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि शिकायत के अनुसार एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को घंटेभर के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे अदालत में पेश किया गया और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें...

फैशनेबल बनना है तो 38 साल की सोनम कपूर की इन 10 PHOTOS से लें TIPS

Adipurush: खतरे में प्रभास की फिल्म, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने पीछे खींचे हाथ, इस जगह नहीं मिल रहे खरीदार

आखिर कौन है सलमान खान के BIGG BOSS OTT 2 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट ?

अक्षय कुमार को Gay समझने वाली सास डिंपल कपाड़िया आखिर कहां है और क्या कर रही आजकल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट