पर्दे पर सस्पेंस का तड़का लगाएंगे सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, जोर-शोर से चल रही उनकी फिल्म की शूटिंग

Published : Jun 06, 2023, 08:58 PM IST
Dinesh Lal Yadav Nirahua Movie

सार

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक बातचीत में अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने इस दौरान कहा कि उनकी आने वाली फिल्म दर्शकों से सीधी कनेक्ट होगी। उन्होंने अपने फैन्स से यह फिल्म देखने की गुजारिश की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. गिरिराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'हमार नाम बा कन्हैया' की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। इस फिल्म में आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ प्रमुख भूमिका में हैं। 'हमार नाम बा कन्हैया' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल वर्मा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मनोरम लोकेशन पर चल रही है।

कथा प्रधान फिल्म है ‘हमार नाम बा कन्हैया’

इस फिल्म को लेकर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा, 'हमार नाम बा कन्हैया' एक कथा प्रधान फिल्म है, जो भोजपुरी के दर्शकों को मनोरंजन का शानदार अनुभव देने वाली फिल्म होगी। आज भोजपुरी इंडस्ट्री लगातार ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है, जिसमें हर किसी ने योगदान दिया है। यकीन मानिए भोजपुरी इंडस्ट्री को जितना क्रिटिसाइज किया गया है, उतना किसी भी इंडस्ट्री पर सवाल नहीं किया गया। बावजूद इसके हम सभी मिलकर एक से बढ़कर एक फिल्में लेकर आ रहे हैं और अपनी इंडस्ट्री को समृद्ध बना रहे हैं। हालांकि अभी बहुत सारी अच्छी फिल्में और गाने आने चाहिए।"

दर्शकों को कनेक्ट करेंगे निरहुआ की फिल्म

निरहुआ ने कहा, "फिल्म "हमार नाम बा कन्हैया" की कहानी दर्शकों को कनेक्ट करेगी। फिल्म का हर एक किरदार और हर एक सीन बेहद महत्वपूर्ण है, जो दर्शकों को अपनी और आकर्षित करती रहेगी। मुझे जब इस फिल्म के लिए कहा गया और जब मैंने इसकी कहानी सुनी तो मुझे लगा कि भोजपुरी और अपने चाहने वाले दर्शकों के लिए इससे अच्छा सब्जेक्ट कोई हो नहीं सकता। यही वजह है कि हमने इस फिल्म का चयन किया और आज पूरी मेहनत के साथ इसकी शूटिंग में लगा हूं।"

‘हमार नाम बा कन्हैया’ का प्लस पॉइंट इसका म्यूजिक

निरहुआ ने यह भी बताया, "हमार नाम बा कन्हैया के गीत संगीत और संवाद फिल्म के लिए प्लस पॉइंट है। हमारी इस फिल्म में सस्पेंस भी है, थ्रिलर भी है, इमोशन भी है। यूं कहें कि एक सार्थक कमर्शियल सिनेमा के सारे इनग्रेडिएंट्स इस फिल्म में है। इसलिए जब यह रिलीज होगी तो मैं चाहूंगा कि पूरा भोजपुरिया समाज इसे सिनेमाघरों में जाकर देखें। बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दें।"

‘हमारा नाम बा कन्हैया’ की स्टारकास्ट

दिनेश लाल यादव निरहुआकी फिल्म "हमार नाम बा कन्हैया" का निर्माण गिरिराज प्रोडक्शन के बैनर से हो रहा है। इस फिल्म के निर्माता मुकेश गिरी है, जबकी निर्देशक विशाल वर्मा हैं। फिल्म में निरहुआ के साथ संजय पांडेय, समर कात्यायन, अयाज खान, मुक्तेश्वर ओझा, राजेश तोमर और अमृता पाल, पल्लवी कोली मुख्य भूमिका में है। गीत डॉक्टर सागर का है और संगीत साजन मिश्रा का जबकि फिल्म की कहानी राहुल रंजन और सुशांत कुमार मिश्रा ने लिखी है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। डायलॉग शशि रंजन द्विवेदी का है। डीओपी इमरान के हैं।

और पढ़ें…

प्रभास ही क्यों बने 'आदिपुरुष' के राम? डायरेक्टर ने बताई असली वजह

700 करोड़ में बनी 'आदिपुरुष', जानिए किस एक्टर ने निभाया किसका रोल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट