
एंटरटेनमेंट डेस्क. हाल ही में बिहार के गोपालगंज में पर्यटन विभाग द्वारा दो दिवसीय थावे उत्सव का आयोजन किया गया। इस इवेंट में गाना गाने के लिए भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह को खासतौर पर इन्वाइट किया गया था। हालांकि, गाने के दौरान उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो जब वह गाना गा रही थी और तभी उनके हाथ से माइक छीन लिया गया। उन्हें यह अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने रोते हुए कहा- एक आर्टिस्ट के साथ इस तरह का व्यवहार करना बिल्कुल सही नहीं है। उन्होंने खुद के साथ हुए बुरे बर्ताव की विभाग में शिकायत भी है। प्रियंका के सपोर्ट में अक्षरा सिंह सामने आई और उन्होंने वीडियो शेयर कर बदसलूकी करने वालों को जमकर खरी खोटी सुनाई है।
प्रियंका सिंह का वायरल हो रहा वीडियो
आपको बता दें कि थावे उत्सव के दौरान भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह के साथ हुए गलत व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका लाइव शो में अपनी परफॉर्मेंस दे रही है। इस दौरान शो की एंकर बीच में आती है और गाना बंद करने को कहती है, साथ ही वह उनका माइक भी ले लेती हैं। वीडियो में प्रियंका को रोते हुए कहते सुना जा सकता है कि आप मेरे साथ अच्छा नहीं कर रही है, अगर कोई कलाकार गा रहा हो और आप बीच में आकर बार-बार उसे रोकने की कोशिश कर रही है, यह सही नहीं है। मैं गाने के मर नहीं रही हूं, मेरे पास गाने के बहुत सारे मंच हैं। यहां के जिला प्रशासन ने मेरे साथ बहुत गलत किया है।
अक्षरा सिंह ने किया प्रियंका सिंह का सपोर्ट
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, प्रियंका सिंह के सपोर्ट में सामने आई हैं। उन्होंने प्रियंका के साथ हुआ अपमान वाला वीडियो शेयर कर आयोजन करने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने लिखा- एक कलाकार के साथ इतना गिरा हुआ व्यवहार बहुत निंदनीय है, बहुत भाग्य से ईश्वर किसी को कलाकार के रूप में जन्म देते है, अभद्रता की पराकाष्ठा.. कहने को सभ्य समाज की महफिल पर अभद्रता की पराकाष्ठा, देखिए कैसे अपने प्रभाव का खुद तमाशा दिखा रहे हैं ये लोग भूल गए की मंच की मर्यादा। जब किसी भी कलाकार की बात आएगी तो मैं ऐसे पढे़ लिखे जाहीलों का खुल के विरोध करूंगी।
अक्षरा सिंह की पोस्ट पर लोग कर रहे कमेंट्स
अक्षरा सिंह की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- बहुत असभ्य और अमानवीय व्यवहार आयोजकों और संचालकों द्वारा। इनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की पहल करिए अक्षरा जी। एक अन्य लिखा- बेहद ही शर्मनाक है ऐसे किसी का अपमान बर्दाश्त नहीं। एक ने लिखा- स्टेज पर महिला अपने ही गेस्ट को कह रही है कि आराम से मैडम आराम से। एक कलाकार से इतनी बदतमीज भाषा क्या हो सकती है। किसी भी कलाकार को स्वर साधना के बीच में रोकना और फिर जबरन उसका माइक छीनने की घटना निहायत शर्मनाक है।
ये भी पढ़ें...
इलियाना डिक्रूज की प्रेग्नेंसी की बात सुन मचा घमासान, इसलिए उठे सवाल
पूजा हेगड़े का FLOP डेब्यू, कमबैक डिजास्टर, अब सब कुछ टीका KKBKKJ पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।