
एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) जहां एक तरफ अपनी फिल्मों और गानों को बनाने में बिजी हैं, वहीं, दूसरी ओर उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) पति से अलग होने के बाद मेंटल ट्रामा से गुजर रही है। ज्योति ने कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने हाल बायं किए है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे पोस्ट कर उन्होंने लिखा- कभी-कभी हम तब भी मुस्कराने की कोशिश करते है जब हम अंदर से पूरी से टूट चुके होते है। उनकी पोस्ट पर फैन्स जबरदस्त तरीके के कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि पवन और ज्योति करीब सालभर से अलग रहे हैं। कहा जा रहा है दो को के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। इस दौरान ज्योति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी नजर आ रही है।
टूट गया भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी का दिल
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा सकता है वह झील किनारे खड़ी और पहाड़ों को निहार रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गमगीन गाना भी सुनाई दे रहा है। उनकी पोस्ट पर एक ने लिखा- पवन भईया की जान। एक ने लिखा- प्लीज कमबैक मिसेज पवन सिंह इऩ पवन सिंह लाइफ। एक बोला- सुपर डुपर भाभी। एक ने गुजरिश करते हुए लिखा- भाभी जी एक रील पवन भैया के गाना पर बनाए प्लीज क्योंकि आज कल केवल पावर स्टार का ही जलवा है। एक बोला- @jyotipsingh999 अच्छे दिन आपके भी आएंगे उदास मत रहा कीजिए, कहते हैं न भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं, मुस्कुराते रहो। एक ने इमोशनल होकर लिखा- हम लोग चाहते हैं आप और पवन भैया एक साथ हो जाए 🙏🏻@jyotipsingh999. एक ने लिखा- आपको ऐसे बंदे से शादी करना नहीं चाहिए था जिसका पहले से जगजाहिर रिलेशनशिप था, कुछ गलतियां अपने भी की, ऐसे आंख बंद करके शादी नहीं करनी चाहिए, एक कपल के बीच आईं थी आप, तो रिजल्ट खतरानाक तो होना ही था।
पवन सिंह ने फाइल किया है तलाक का केस
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने के लिए ने बीते साल आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी फाइल की थी, तभी से कपल अलग रह रहा हैं। हालांकि, अभी तक इनका ऑफिशियली तलाक नहीं हुआ। ज्योति ने पति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी शादी 6 मार्च, 2018 को भोजपुरी फिल्म एक्टर पवन सिंह के साथ जिले के चितबड़ागांव के एक होटल में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उनका पति, उनकी सास प्रतिमा देवी और ननद उन्हें कम सुंदर होने और स्टेट में बराबर नहीं होने का ताना देने लगे थे। इतना ही नहीं ज्योति ने तो यह भी आरोप लगाए थे कि उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था।
अभी भी खुद को पवन सिंह की पत्नी कहती है ज्योति सिंह
आपको बता दें कि सालभर से पति पवन सिंह ने अलग रह रही ज्योति सिंह अभी भी खुद को उनकी पत्नी ही बताती है। उन्होंने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में वाइफ ऑफ पवन सिंह लिख रखा है। ज्योति सोशल मीडिाय पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती है। उन्हें घूमने का शौक है और वह जहां भी जाती है, वहां की फोटोज और वीडियो शेयर जरूर शेयर करती हैं।
ये भी पढ़ें...
क्यों इस सुपरस्टार को कहा जाता है साउथ का अंबानी, 10 POINTS में समझे
50% से भी कम है साउथ स्टार Jr NTR का BOX OFFICE सक्सेस ग्राफ, Detail
कौन से हैं वो 40 सेकंड जिसने बदल दी थी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किस्मत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।