होली से पहले ही अरविंद अकेला कल्लू ने खेला रंग, नए गाने में दिखे शिवांगी सिंह संग

Published : Feb 24, 2024, 08:48 PM IST
Janu Rangwa Dale Aaib Arvind Akela Kallu Song

सार

अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर और एक्टर हैं। उनके गाने रिलीज होते ही दर्शकों के सिर पर चढ़कर बोलते हैं। उनका नया गाना 'जानू रंगवा डाले आईब' ही कुछ ऐसा ही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और इंडस्ट्री की न्यू वॉइस सेंसेशन शिवानी सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग 'जानू रंगवा डाले आईब' कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हो गया है। होली स्पेशल यह गाना बेहद खूबसूरत तरीके से बनाया गया है, जो कल्लू के फैंस के साथ-साथ भोजपुरी के दर्शकों को भी यह खूब पसंद आ रहा है। गाने में एक बार फिर से कल्लू शिवानी सिंह की वॉइस केमिस्ट्री लोगों के मन मस्तिष्क पर छा जा रही है और वह इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। इस वजह से गाना रिलीज के साथ ही वायरल होना शुरू हो गया है।

होली की खुमारी बढ़ाने रिलीज किया 'जानू रंगवा डाले आईब'

'जानू रंगवा डाले आईब' गाने का म्यूजिक वीडियो भी दमदार है और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में कल्लू पारुल यादव के साथ नजर आए हैं। इसमें उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है और यह गाने को और भी खास बनाने के लिए काफी है। वही इस गाने को लेकर कल्लू ने बताया कि "लोगों पर होली की खुमारी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है इसलिए हमने उनकी इस खुमारी को बढ़ाने के लिए अपना यह बेहद खूबसूरत गाना रिलीज किया है। यह गाना लोकगीत के अंदाज में एक रोमांस का अक्स भी रखती है, जिससे युवाओं में यह बेहद पसंद की जा रही है।" उन्होंने कहा कि "कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड की एक ही सोच रही है कि वह अपने दर्शकों के मनोरंजन को अलग-अलग रंगों से शराबोर कर दे। यही वजह है कि हम हमेशा क्रिएटिव और लोगों को पसंद में आने वाले गाने लेकर आते हैं और हमेशा आते रहेंगे।"

'जानू रंगवा डाले आईब' को लेकर एक्साइटेड हैं शिवानी सिंह

गाने को लेकर शिवानी सिंह ने भी अपनी एक्साइटमेंट का इजहार किया और कहा कि "ऑडियंस के प्यार और आशीर्वाद से हम एक से बढ़कर एक गाना लाने को प्रेरित होते हैं और मुझे खुशी है कि मेरे इस गाने को भी लोगों ने सराहा है।" आपको बता दे कि इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। इस गाने के वीडियो डायरेक्टर लकी विश्वकर्मा है। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा है और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

और पढ़ें…

12 साल में यामी गौतम ने की 19 हिंदी फ़िल्में, ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल

थिएटर्स-OTT पर आईं 8 नई फ़िल्में-वेब सीरीज, पहली फुर्सत में देख डालें

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert