नीलकमल सिंह संग नीलम गिरी की अदाओं ने लगाई आग, होली से पहले वायरल हुआ VIDEO

Published : Feb 23, 2024, 08:20 PM IST
Neelkamal Singh Neelam Giri New Bhojpuri Holi Song Dewara Holi Mai Male Sabun

सार

'पगली देखावे अगरबत्ती' की अपार सफलता के बाद, स्वैग स्टार नीलकमल सिंह लेकर आए हैं, एक होली स्पेशल गाना 'देवरा होली मे मले साबुन'। यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ नीलम गिरी की खूबसूरत अदाएं देखने को मिल रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी के स्वैग स्टार नीलकमल सिंह और म्यूजिक लवर्स के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय चैनल सारेगामा हम भोजपुरी के साथ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रखा है। पगली देखावे अगरबत्ती की अपार सफलता के बाद अब होली का रंग भरा गीत अपना जलवा दिखा रही है। यानी स्वैग स्टार नीलकमल सिंह का होली स्पेशल गाना 'देवरा होली मे मले साबुन' रिलीज के साथ एक बार फिर से वायरल हो गया है। इस गाने को देखते ही देखते लाखों लोगों ने देख लिया और यह गाना भी तेजी वायरल हो रहा है। जिस तरह से उनका गाना पगली देखावे अगरबत्ती हर जगह ट्रेंड कर रही है, उसी तरह से माना जा रहा है कि उनका यह होली गीत भी रिकॉर्ड बनाएगी।

नीलकमल सिंह ने गाया है 'देवरा होली मे मले साबुन'

होली स्पेशल गाना 'देवरा होली मे मले साबुन' को स्वैग स्टार नीलकमल सिंह ने गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में एक बार से उनका स्वैग देखने को मिल रहा है। उनके साथ इस गाने में भोजपुरी के नई जेनरेशन की सेंशेसन नीलम गिरी नजर आई हैं। दोनों की केमिस्ट्री पर भोजपुरी म्यूजिक लवर्स ने मुहर लगा दी है, क्योंकि इस गाने में दोनों धमाल मचाते नज़र आ रहे हैं। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

हर वर्ग को पसंद आ रहा 'देवरा होली मे मले साबुन'

होली की दस्तक के बीच भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में कई भोजपुरी गाने आने लगे हैं, जहां नीलकमल सिंह का होली स्पेशल गाना 'देवरा होली मे मले साबुन' भी रिलीज हुआ है और सबको पीछे छोड़ दिया है। यह गाना लोक संस्कृति और नए ज़माने के धुन के सामंजस्य से बना है, इसलिए हर वर्ग के लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं, जिसको लेकर नीलकमल सिंह ने अपने फैन्स से कहा कि "होली को हमारे गानों के साथ रंग बिरंगी बना लीजिए। अभी एक से बढ़ कर एक गाना हम लेकर आने वाले हैं।" उन्होंने कहा कि "सारेगामा हम भोजपुरी, भोजपुरी म्यूजिक के लिए एक उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म है। यहां हमने साथ मिलकर अब तक एक से बढ़ कर एक गाने रिलीज किए हैं, जिन्हें लोगों ने पसंद किया है। आगे भी इसी तरह हम मनोरंजन भरपूर डोज लेकर आते रहे हैं। फ़िलहाल होली के अवसर पर होली स्पेशल गाना 'देवरा होली मे मले साबुन' को खूब प्यार और आशीर्वाद मिले, यही कामना है।"

आशुतोष तिवारी ने लिखा है 'देवरा होली मे मले साबुन'

विदित हो कि नीलकमल सिंह का होली स्पेशल गाना 'देवरा होली मे मले साबुन' के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। संगीतकार शुभम राज (एसबीआर) हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है। गाने के निर्देशक और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं। सम्पादक आनंद कुमार (संतू) और डीआई रोहित सिंह हैं।

और पढ़ें…

.'शाहरुख़ खान के पास 17 फोन हैं', 4 साल से ना मिल सके दोस्त का खुलासा

कौन है यह सुपरस्टार, जिसने एक दिन में की 3 शादियां! 3 बच्चों का है बाप

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert