खेसारी लाल यादव ने राम बनकर शुरू की अपकमिंग फिल्म 'राजाराम' की शूटिंग,फर्स्ट लुक वायरल

Published : Oct 25, 2023, 05:32 PM IST
Khesari Lal Yadav Movie Rajaram

सार

'राजाराम' भोजपुरी सिनेमा की अपकमिंग फिल्म है, जिसे लेकर इसके डायरेक्टर पराग पाटिल ने कहा कि "फिल्म ख़ास है, इसके लिए मेकिंग भी ख़ास होगी और इसकी शुरुआत हो चुकी है। उम्मीद है कि फिल्म सभी को पसंद आएगी।"

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों निर्देशक पराग पाटिल और हिट मशीन खेसारीलाल यादव का जलवा खूब देखने को मिल रहा है। अभी हाल ही में इनकी फिल्म 'संघर्ष 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और अब वे नई फिल्म 'राजाराम' लेकर आ रहे हैं। इसकी एक झलक दशहरा के अवसर पर अयोध्या में देखने को मिली, जब राम बने खेसारीलाल यादव धनुष बाण लिए नज़र आये। उनके साथ भोजपुरी फिल्म में धमाकेदार डेब्यू करने वाले राहुल शर्मा लक्ष्मण की भूमिका नज़र आ रहे थे। साथ में मां जानकी भी थी। और सभी रथ पर सवार हो निकले थे। यह एक विहंगम दृश्य था, जिसे देख कर दर्शक भी भाव विह्वल हो रहे थे। आपको बता दें कि इसी अवतार के साथ पराग पाटिल ने अपनी फिल्म 'राजाराम' की शूटिंग शुरू कर दी, जो बेहद ख़ास होने वाली है।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कहानी ‘राजाराम’

फिल्म को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि "फिल्म 'राजाराम' मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कहानी पर आधारित है। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भगवान श्री राम के किरदार को जीने का मौका मिला है। इसके लिए मैं पराग पाटिल और टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री को धन्यवाद देता हूं कि वे हमारी भाषा भोजपुरी में भगवान राम को बड़े स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं और इसमें भगवान राम के किरदार के लिए मुझे चुना गया है। इसके अलावा भी फिल्म की कास्ट बेहद अच्छी है। हमने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अपने दर्शकों को विश्वास दिलाता हूं कि यह फिल्म भोजपुरी फिल्म जगत के इतिहास में मील का पत्थर बनेगी।

खेसारी लाल यादव समेत ‘राजाराम’ की स्टारकास्ट 

पराग पाटिल ने बताया कि "फिल्म 'राजाराम' का निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री कर रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे - खेसारी लाल यादव, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान और सुबोध सेठ। डीओपी आर आर प्रिंस, लेखक अरविंद तिवारी और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का होगा। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। मार्केटिंग विजय यादव का है। फिल्म की शूटिंग अयोध्या के वास्तविक लोकेशन पर हो रही है।"

और पढ़ें…

इस हिंदी फिल्म ने की बजट से 50 गुना कमाई, एक अटूट रिकॉर्ड भी इसके पास

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल