
एंटरटेनमेंट डेस्क. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रोजाना एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं, जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री की टैलेंटेड सिंगर शिवानी सिंह और खूबसूरत अदाकारा लवली काजल का नया भोजपुरी लोकगीत 'निबुआ के गछिया' रिलीज किया गया है। जिसमें लवली काजल एक दम कमाल धमाल लग रही हैं। उनके एक-एक लटके- झटके दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए काफी है।
कानों में मिश्री घोल रही शिवानी सिंह की आवाज
इस सॉन्ग में शिवानी सिंह की मधुर आवाज मानो कानों में मिश्री घोल रही हो। इसके साथ ही लवली काजल अपने एक्सप्रेसशन से दर्शकों का मन मोहने में कामयाब रही हैं। गाने में उनकी जोड़ी अपने को स्टार के साथ खूब जंच रही है। काजल का पारंपरिक पहनावा भी खूब जम रहा है।
लवली काजल की खूबसूरत अदाएं मन मोह रहीं
इस गाने में काजल ने अपनी एक-एक अदाओं से ये साबित कर दिया है कि वे भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल करने की रेस में आगे बढ़ रही हैं। गाने में लवली काजल अपनी सहेलियों से कहती हैं कि 'मोरे पिछुवरिया नीबुउआ के गछिया, त रोजे रोजे लाइले निबउआ हम तोड़के, दूनउ बेरा पिया के पियावत तानी घोरके...'
निबुआ के गछिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'निबुआ के गछिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के बोल बहुत सरल और मधुर है। इसका ऑडियो और वीडियो बहुत ही दर्शनीय व मधुर बनाया गया है। सिंगर शिवानी सिंह की आवाज से सजे इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है। इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार आर्या शर्मा ने। मिक्स मास्टर जीतू शर्मा ने किया है। वीडियो निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट, एडिटर मीत जी हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
और पढ़ें…
पति के साथ सुब्रमण्या घाटी मंदिर पहुंचीं अथिया शेट्टी, तस्वीरें और वीडियो हो रहे वायरल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।