अथिया शेट्टी ने पति केएल राहुल के साथ बेंगलुरु स्थित प्रसिद्ध श्री सुब्रमण्या घाटी मंदिर में दर्शन किए और फिर बड़े ही सादगी से मीडिया को अटेंशन दिए बगैर वहां से रवाना हो गईं। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसकेएफ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपने क्रिकेटर पति केएल राहुल के साथ कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित प्रसिद्ध श्री सुब्रमण्या घाटी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। इस मौके से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खास बात यह है कि इस दौरान अथिया और राहुल ने खुद को बेहद लो प्रोफाइल रखा। दोनों की सादगी की इंटरनेट यूजर्स जमकर तारीफ़ कर रहे हैं

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फ्लोरल सलवार सूट में सिंपल दिखीं अथिया

अथिया शेट्टी ने इस मौके पर प्रिंटेड फ्लोरल सलवार सूट पहना हुआ था तो वहीं केएल राहुल व्हाइट शर्ट और पेंट में नजर आ रहे थे। एक वायरल तस्वीर में अथिया और केएल राहुल को एक-दूसरे के पीछे और खड़े और मुस्कराते हुए कैमरे को पोज देते देखा जा सकता है। वहीं, एक फैन ने भी उनका वीडियो बनाकर शेयर किया है, जिसमें उन्हें मंदिर से बाहर आते देखा जा सकता ही। खास बात यह है कि मंदिर में दर्शन करने के बाद अथिया और राहुल ने मीडिया को अटेंशन नहीं दिया, बल्कि सादगी के साथ तुरंत ही वहां से निकल गए।

View post on Instagram

जनवरी में हुई अथिया और राहुल की शादी

अथिया शेट्टी सुनील शेट्टी की बेटी हैं। उन्होंने इसी साल 23 जनवरी 2023 को केएल राहुल से शादी की। यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बंगले पर शादी करने के लिए केएल राहुल ने फाइव स्टार होटल का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। अथिया और राहुल ने इससे पहले कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

मोतीचूर चकनाचूर’ में आखिरी बार दिखीं अथिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अथिया को पिछली बार 2019 में रिलीज हुई 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था। इससे पहले उन्होंने 'हीरो', 'मुबारकां' और 'नवाबजादे' में काम किया था। इसी साल जुलाई में अथिया इंडिया कॉर्टर वीक में फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए रैम्प वॉक करती नजर आई थीं और शो स्टॉपर बनी थीं।

और पढ़ें…

'ग़दर 2' के डायरेक्टर पर भड़कीं अमीषा पटेल, बोलीं- उनकी सकीना कोई और थी?