Published : Nov 18, 2023, 08:37 PM ISTUpdated : Nov 19, 2023, 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. लोक आस्था के महापर्व छठ पर भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह का गाना 'निर्मोहिया' रिलीज हुआ है, जो छठ व्रतियों समेत बिहार के तमाम लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। तस्वीरों के साथ जानिए अक्षरा सिंह के इस गाने के बारे में सबकुछ...
गाना 'निर्मोहिया' अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और अब तक लाखों संख्या में लोगों ने इस गाने को देख लिया है। अक्षरा का यह गाना फिलहाल 19 नंबर पर यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। अक्षरा एक बार फिर से गाने के जरिए छा गई हैं।।
26
गाना 'निर्मोहिया' में अक्षरा सिंह ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जिसकी कोख सूनी है और उसके ससुराल वाले दबाव डाल कर अपने बेटे की दूसरी शादी करवाना चाह रहे हैं।
36
ऐसे में उस लड़की पर क्या बीतती होगी, जिसका पति भी इस हालत में उसका साथ छोड़ देता है। इस गाने में उसी लड़की की वेदना को अक्षरा सिंह ने सुर, संगीत और इमोशन के जरिए दिखाया है।
46
'निर्मोहिया' को लेकर अक्षरा सिंह कहती हैं कि यह समाज की कुरीति है, जिसका विरोध होना चाहिए। लेकिन वह पीड़ित महिला के पास जब कोई रास्ता नहीं बचता है, तो वह छठी मां के शरण में जाती है।
56
अक्षरा सिंह ने कहा कि "यह गाना देखिए, आपको भी अच्छा लगेगा। मेरा यह लोक गीत आप सबों को समर्पित है।"
66
बता दें कि गाना 'निर्मोहिया' को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। लिरिक्स विमल बाबरा का है। म्यूजिक शिशिर पांडेय है। फीट विशाल सिंह हैं। डीओपी पंकज सोनी हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।