प्रियंका चोपड़ा पिछले महीने मुंबई आई थीं और MAMI फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। इसके बाद वे करवा चौथ मनाने भी यूएस नहीं गई थीं। अब खबर आ रही है कि इसी अवधि में उन्होंने अपनी दो प्रॉपर्टीज का सौदा तय किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड से इंटरनेशनल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अपने दो पेंटहाउस बेच दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उन्होंने ये पेंटहाउस फिल्म डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर अभिषेक चौबे को बेचे हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों पेंटहाउस अंधेरी मुंबई के ओशिवारा इलाके के लोखंडवाला कॉम्पलेक्स में मौजूद हैं और इनका सौदा प्रियंका चोपड़ा ने 6 करोड़ रुपए में किया किया है। इन दोनों ही प्रॉपर्टीज का साझा रूप से एरिया 2,292 वर्गफीट बताया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका चोपड़ा के दोनों पेंटहाउस का एरिया और कीमत क्या है?

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रियंका चोपड़ा का पहला पेंटहाउस लगभग 860 वर्गफीट में फैला हुआ है और सबसे ऊपरी माले पर है। यह 2.25 करोड़ रुपए में बेचा गया है। वहीं दूसरे पेंटहाउस का एरिया तकरीबन 1432 वर्गफीट में है। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने इसका सौदा 3.75 करोड़ रुपए में किया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही प्रॉपर्टी के लिए स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर 36 लाख रुपए अदा किए गए हैं। दोनों ही प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 23 और 25 अक्टूबर को हुई है।

बीते कुछ समय से भारत में थीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा पिछले महीने मुंबई में हुए MAMI फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत आई थीं। तब से उन्होंने काफी लंबा समय यहीं बिताया। यहां तक कि उनका करवा चौथ सेलिब्रेशन भी भारत में ही हुआ था। फिलहाल वे यूएस में ही हैं। हाल में उनकी दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें वे पति निक जोनस और अन्य दोस्त और रिलेटिव्स के साथ नजर आ रही थीं। इससे पहले खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की पहली रंगोली की झलक दिखाई थी।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को पिछली बार वेब सीरीइज 'सिटाडेल' में देखा गया था, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी। उन्हें आगे एंथोनी मैकी के साथ 'एंडिंग थिंग्स' और इद्रिस एलवा और जॉन सीना के साथ 'हेड्स ऑफ़ स्टेट' में देखा जाएगा।

और पढ़ें…

World Cup Final से पहले सलमान खान को 'Tiger 3' की चिंता, Viral Video में देखें क्या बोले?

वह एक्ट्रेस, जिसने डेब्यू करते ही दी बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म